नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मंदिर परिसर से बाइक चोरी, रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

मंदिर परिसर से बाइक चोरी, रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

क्राइम : विश्वकर्मा मंदिर के पास बाइक खड़ी कर एक व्यक्ति के मिलने गया था पीड़ित वापस लौटा तो गायब था बाइक, जांच में जुटी पुलिस

केबीआई। मानसी 
जिले के मानसी रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वकर्मा मंदिर परिसर से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर नगर पंचायत खुटिया निवासी स्व. राजदेव प्रसाद यादव के पुत्र बबलू यादव ने रेल थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पीड़ित बबलू यादव ने बताया कि बीते 19 जुलाई को वह अपनी बाइक मंदिर परिसर में खड़ी कर प्लेटफॉर्म पर किसी व्यक्ति से मिलने गए थे। जब लौटकर वापस आए तो उनकी बाइक मौके से गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने रेल थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में की रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बबलू यादव के आवेदन के आधार पर बाइक चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस चोरी की घटना की जांच कर रही है और जल्द ही बाइक की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now