नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोशी कॉलेज ग्राउंड बना खेल प्रतिभाओं का संगम, क्रिकेट व खो-खो मुकाबलों से गूंजा मैदान – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

कोशी कॉलेज ग्राउंड बना खेल प्रतिभाओं का संगम, क्रिकेट व खो-खो मुकाबलों से गूंजा मैदान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर-4 मीट का भव्य आगाज़, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

कोशी कॉलेज ग्राउंड में डीएवी स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन करते डीएम व अन्य अतिथि।

केबीआई। खगड़िया
शहर के कोशी कॉलेज ग्राउंड में शुक्रवार को डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर-4 मीट, 2025 का भव्य शुभारंभ डीएम नवीन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिले के कई प्रमुख प्रशासनिक व शैक्षणिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य मंच पर डीएम के साथ डीईओ अमरेंद्र कुमार गोंड और कोशी कॉलेज के प्राचार्य चंद्रलोक भारती ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। डीएवी पब्लिक स्कूल बेगूसराय जोन-सी की एआरओ सबिता, बेगूसराय जोन-डी के एआरओ के के सिन्हा और भागलपुर जोन-आई के एआरओ अनिल कुमार भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में डीएवी पूर्णिया के प्राचार्य अश्विनी कुमार सिंह, डीएवी मुंगेर के प्राचार्य संजय कुमार एवं डीएवी महेशखूंट के प्राचार्य हिमांशु नारायण ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। मेजबान एस एल डीएवी पब्लिक स्कूल खगड़िया की प्राचार्य उमा मिश्रा ने स्वागत भाषण में कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि दूसरी बार क्लस्टर-4 स्पोर्ट्स मीट आयोजित करने का अवसर मिला है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन और कोशी कॉलेज प्रशासन के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैदान में क्रिकेट और खो-खो के रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं जिनका खेल प्रेमी दर्शक जमकर आनंद लें।  मुख्य अतिथि डीएम नवीन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैच खेलने और अपने हुनर को लगातार निखारने का आह्वान किया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को तालियों से खूब सराहा और उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि अगले दो दिनों तक क्रिकेट और खो-खो के रोमांचक मुकाबले चलते रहेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now