खगड़िया में लोजपा (रामविलास) का युवा शक्ति प्रदर्शन: ऋतुराज जायसवाल-मुकुल आर्य के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं की एंट्री
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राजनीति : जिलाध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह ने दिलाई सदस्यता, सांसद राजेश वर्मा के विकास मॉडल से प्रेरित होकर युवा हुए एकजुट, संगठन में नई ऊर्जा का संचार
केबीआई। खगड़िया, 2 अगस्त 2025
खगड़िया में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ताकत को नया आयाम मिला जब शनिवार को ऋतुराज जायसवाल और मुकुल आर्य के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के ज़िलाध्यक्ष मनीष कुमार ने सभी को सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर ज़िला प्रवक्ता अभिषेक मनोज, एसएसटी प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष रामविलास पासवान, युवा नेता छोटू पोद्दार, चौथम लोजपा के युवा नेता रामप्रीत कुमार, निशांत प्रताप, धर्मेंद्र पासवान, बिभीषण पासवान समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। सदस्यता लेने वालों में प्रिंस चौधरी, कोमल गुप्ता, रितेश रंजन, अंकित पासवान, लोलू यादव, रघु यादव और बाल्मिकी यादव जैसे युवा शामिल हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि ऋतुराज जायसवाल और मुकुल आर्य जैसे ऊर्जावान युवाओं के नेतृत्व में नए साथियों का पार्टी से जुड़ना संगठन को नई ऊर्जा देगा। लोजपा (रामविलास) का मकसद युवाओं को नेतृत्व में लाना और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाना है। ऋतुराज जायसवाल ने कहा कि उन्होंने सांसद राजेश वर्मा के कार्यों और जनसेवा से प्रेरित होकर पार्टी जॉइन की है और अब संगठन के माध्यम से समाज की सेवा और विकास में योगदान देंगे। मुकुल आर्य ने भी सांसद राजेश वर्मा की विकासशील सोच और युवाओं के लिए किए गए कार्यों को अपनी प्रेरणा बताया। एसएसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा कि लोजपा (रामविलास) सामाजिक न्याय और सबकी भागीदारी की पार्टी है। युवाओं का जुड़ना संगठन के मजबूत होने का संकेत है। जिला प्रवक्ता अभिषेक मनोज ने कहा कि यह सदस्यता अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, प्रदेश प्रभारी अरुण भारती, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और सांसद राजेश वर्मा की सक्रियता और जनविश्वास का परिणाम है। खगड़िया में संगठन विस्तार और युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक और मजबूत कदम है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


