नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रिश्वत लेते महिला दरोगा और चौकीदार को नगर थाना परिसर से किया गिरफ्तार – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

रिश्वत लेते महिला दरोगा और चौकीदार को नगर थाना परिसर से किया गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खाकी हुई दागदार : कोर्ट के आदेश पर दर्ज एफआईआर की जांच के नाम पर मांगी थी 20 हजार की घूस, निगरानी टीम ने थाना में छापेमारी कर रंगे हाथ दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट। खगड़िया, 5 अगस्त 2025
खगड़िया नगर थाना की महिला दरोगा सीमा कुमारी और चौकीदार बीरु पासवान की करतूत ने पूरे पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज बैंक धोखाधड़ी की एफआईआर की जांच कर रहीं दरोगा ने पीड़िता के पति से 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। चौकीदार को पैसे लेने भेजा गया, लेकिन इस बीच निगरानी विभाग की टीम ने थाना परिसर में ही दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया। मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान निवासी अनिल कुमार की शिकायत पर पटना से पहुंची निगरानी टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही बीरु पासवान रिश्वत की रकम ले रहा था, उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि यह रकम दरोगा सीमा कुमारी के कहने पर ली जा रही थी। इसके बाद महिला एसआई को भी तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई के बाद पूरे खगड़िया पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरीय अधिकारी कैमरे से बचते नजर आए, वहीं निगरानी डीएसपी अरुणोदय कुमार ने बताया कि सबूतों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। खाकी की आड़ में रिश्वतखोरी का यह चेहरा अब कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now