नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निर्ममता की हद : पंजाब में खगड़िया के युवक की बेरहमी से हत्या, शव के दो टुकड़े कर कुएं में फेंका – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

निर्ममता की हद : पंजाब में खगड़िया के युवक की बेरहमी से हत्या, शव के दो टुकड़े कर कुएं में फेंका

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

क्राइम : घर का इकलौता सहारा था गौतम, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, पत्नी की चीखें सुन गांव में पसरा मातम

अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गौतम

केबीआई। खगड़िया, 5 अगस्त 2025

पंजाब की सरज़मीं पर खगड़िया के एक मेहनतकश युवक की जिस बेरहमी से हत्या की गई, उसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर गांव निवासी 35 वर्षीय गौतम कुमार यादव की लाश पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद भिड़ी थाना क्षेत्र के एक कुएं से बरामद की गई। शव दो बोरियों में बंद था, जिसे खोलने पर दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया — शरीर के दो टुकड़े कर दिए गए थे। एक बोरी में सिर और धड़, जबकि दूसरी में कमर से नीचे का हिस्सा था। इस जघन्य वारदात को देख स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि पंजाब पुलिस भी सन्न रह गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया। पंजाब पहुंच चुके ग्रामीणों और परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव जाने के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल पंजाब पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। हत्या की वजह क्या रही, और किन लोगों ने इस हैवानियत को अंजाम दिया, इन सवालों के जवाब अभी तलाशे जा रहे हैं। मृतक के परिजन का आरोप है कि पुलिस उनकी बातों को नहीं सुन रही है। उल्टे फटकार लगाया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि पुलिस इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया था और बाद में मिल मालिक के प्रभाव में आकर तीन आरोपियों को छोड़ दिया।

गौतम कुमार यादव, मृतक की फाइल फोटो।

घर छोड़ रोजगार की तलाश में निकला था गौतम : गौतम पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में सरहिंद भिड़ी थाना क्षेत्र के अंबे माजरा चौंक से करीब 1.5 किलोमीटर दूर स्थित जेएमके रोलिंग मिल पाइप प्लांट में काम करता था, जहां वह मजदूरों का ठेकेदार था। अंतिम बार वो पिछले 5 जुलाई को घर से पंजाब काम के लिए निकला था। उसे क्या पता था कि यह उसकी अंतिम यात्रा होगी। गांव से दूर जाकर वह अपने परिवार का भविष्य संवारने की जद्दोजहद में लगा था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

आखिरी आवाज बनी उसकी पत्नी के लिए यादों का सैलाब : 1 अगस्त को पत्नी जूली देवी से आखिरी बार उसकी बात हुई। फिर मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इंतजार की घड़ियां लंबी होती गईं और चिंता डर में बदलती गई। जब फोन भी नहीं उठा, तो परिजनों ने साथी मजदूरों और मिल मालिक गगन कुमार बंसल से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। और 4 अगस्त की शाम परिजनों को उसकी हत्या की खबर मिली।

शव से उठती बदबू ने खोली दरिंदगी की पोल : कई दिनों तक लापता रहने के बाद, मिल से कुछ ही दूर एक सुनसान जंगल इलाके के कुएं से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहां दो बोरियों में शव बरामद हुआ। जब पहचान हुई कि ये खगड़िया के गौतम का शव है, तो गांव में मातम की लहर दौड़ गई।

घर में मातम, हर आंख नम : गौतम अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। पिता आशो यादव पहले ही दुनिया छोड़ चुके थे। पीछे अब बेसहारा पत्नी और तीन मासूम बच्चे हैं, जिनकी आंखों में अब सिर्फ आंसू और भविष्य में सिर्फ अंधकार दिखाई दे रहा है। जूली देवी की चीखें पूरे गांव को सन्न कर गईं। मां की गोद में बिलखते बच्चों की तस्वीरें हर किसी का दिल तोड़ रही हैं।

क्या सिर्फ मजदूरी करने की सजा मिली उसे? गौतम की हत्या ने एक बार फिर प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या परिवार के लिए पेट पालने बाहर जाना अब मौत को न्योता देना बन गया है?

परिजनों ने की न्याय की मांग : परिजनों ने सरकार से मांग की है कि गौतम के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए और उनके परिवार को पर्याप्त मुआवजा व बच्चों के भरण-पोषण की सरकारी गारंटी दी जाए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now