नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सूर्यदेव पासवान का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सूर्यदेव पासवान का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शोक संवेदना : दुर्गापुर गांव में पसरा मातम, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि

केबीआई। खगड़िया, 05 अगस्त 2025
रहीमपुर मध्य पंचायत के दुर्गापुर गांव निवासी व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सूर्यदेव पासवान का मंगलवार सुबह 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे तीन पुत्रों और दो पुत्रियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सूर्यदेव पासवान शिक्षा के क्षेत्र में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के लिए जाने जाते थे। उन्होंने गोरैया बथान, बढ़ैया, बीहपुर जैसे विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के रूप में सेवा दी थी। 2008 में सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। उनकी श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक रणवीर यादव, पूनम देवी यादव, कांग्रेस नेता कुमार भानु प्रताप, जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री सहित कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भाग लिया। सभी ने उनके योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। ग्राम दुर्गापुर समेत पूरे क्षेत्र में उन्हें एक अनुशासित, कर्मठ और समाजसेवी शिक्षक के रूप में याद किया जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now