खगड़िया पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक हलचल: 7 थानाध्यक्षों का तबादला
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
तबादला : एसपी कार्यालय से आदेश जारी, 24 घंटे के भीतर नए कार्यस्थल पर योगदान का निर्देश
केबीआई। खगड़िया
जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए खगड़िया पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा आदेश संख्या 1257/25 के तहत 7 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। यह सभी तबादले पुलिस प्रशासनिक संरचना को सशक्त करने और रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार एसआई अमित कुमार कांत को चित्रगुप्त नगर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसआई अमरजीत प्रताप सिंह को मुफस्सिल थानाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। एसआई राजेश कुमार ठाकुर को थानाध्यक्ष बनाकर मोरकाही थाना भेजा गया है। एसआई दीपक कुमार को मानसी थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। एसआई मनीष कुमार को अमौसी ओपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एसआई नवीन कुमार को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर पसराहा थाना भेजा गया है। इसके पूर्व उपर्युक्त सभी पुलिस पदाधिकारी खगड़िया पुलिस केंद्र में थे। वहीं, एसआई रिक्की कुमार को पसराहा थाना से स्थानांतरित कर मड़ैया ओपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी तबादले किए गए पदाधिकारी 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करें। इस प्रशासनिक कदम से जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की उम्मीद है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


