नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाढ़ से जूझते खगड़िया को तत्काल राहत दिलाने की मांग: सांसद राजेश वर्मा ने डीएम को लिखा पत्र – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

बाढ़ से जूझते खगड़िया को तत्काल राहत दिलाने की मांग: सांसद राजेश वर्मा ने डीएम को लिखा पत्र

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अच्छी पहल : नाव, राशन, पेयजल, चिकित्सा और प्लास्टिक शीट की आपूर्ति युद्धस्तर पर शुरू करने पर जोर

केबीआई। खगड़िया, 08 अगस्त 2025 
गंगा और गंडक नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से खगड़िया जिले में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है। जिले के गोगरी, परबत्ता, बेलदौर, चौथम और सदर प्रखंड के दर्जनों पंचायतों में सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इस संकट की घड़ी में सांसद श्री राजेश वर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल और प्रभावी राहत कार्यों की मांग की है। सांसद राजेश वर्मा ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हालात अत्यंत विकट हैं। जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, लोग अपने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों की तलाश में पलायन कर रहे हैं, लेकिन नावों की भारी कमी के कारण कई लोग अब भी फंसे हुए हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, छोटे बच्चे और बीमार व्यक्ति जलजमाव में जान जोखिम में डालकर जीने को मजबूर हैं।

राशन, दवाएं और पॉलिथीन शीट की मांग

सांसद ने प्रशासन से मांग की है कि बाढ़ से प्रभावित इलाकों में सूखा राशन, पीने का साफ पानी, दवाएं, प्लास्टिक शीट और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं तत्काल पहुंचाई जाएं। उन्होंने चेताया है कि भूख, बीमारी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जनहानि की आशंका बढ़ रही है, और ऐसी स्थिति में प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करना होगा।

“हम खुद नजर बनाए हुए हैं” — सांसद की सक्रियता से लोगों में उम्मीद

राजेश वर्मा ने पत्र में यह भी लिखा है कि वह स्वयं अपने संसदीय क्षेत्र में हर पहलू पर नजर बनाए हुए हैं, और प्रशासन से यह अपेक्षा करते हैं कि युद्धस्तर पर राहत अभियान चलाकर लोगों को जीवन रक्षा के सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह संकट “गंभीर मानवीय आपदा” का रूप ले चुका है, और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता जनाक्रोश और जनहानि का कारण बन सकती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now