नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 105 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी चतुरी साह का निधन, परबत्ता ने खोया अपना प्रेरक नायक – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

105 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी चतुरी साह का निधन, परबत्ता ने खोया अपना प्रेरक नायक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

निधन पर शोक : पिपरा लतीफ पंचायत के इकलौते जीवित स्वतंत्रता सेनानी थे चतुरी शाह, आज़ादी की लड़ाई में निभाई अहम भूमिका, क्षेत्र में शोक की लहर

केबीआई। परबत्ता
परबत्ता प्रखंड के पिपरा लतीफ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 निवासी एवं 105 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी चतुरी साह का बुधवार को उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। वे प्रखंड के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता सेनानी थे। स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहसिक योगदान और देशभक्ति की मिसाल को हमेशा सम्मान की दृष्टि से देखा जाता रहा है। हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारी उन्हें सम्मानित करते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया। पिपरा लतीफ पंचायत के आनंद कुमार उर्फ विट्टू, पंकज कुमार, मोहम्मद रिजवान और मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद असलम सहित कई स्थानीय लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने उनके परिजनों के साथ इस दुख की घड़ी में संवेदना प्रकट की और ढांढस बंधाया। चतुरी साह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत रहा। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाते हुए देश की आज़ादी में योगदान दिया और स्वतंत्र भारत में एक आदर्श नागरिक के रूप में जीवन व्यतीत किया। उनके निधन से समाज ने एक सच्चा देशभक्त और प्रेरक व्यक्तित्व खो दिया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now