नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनसेवा को हीं अपना धर्म मानती है युवा शक्ति : त्यागी – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

जनसेवा को हीं अपना धर्म मानती है युवा शक्ति : त्यागी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अच्छी पहल : पप्पू यादव के निर्देश पर सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों के बीच युवा शक्ति द्वारा बांटी गई राहत सामग्री

केबीआई। खगड़िया

जिलांतर्गत गोगरी प्रखंड के बन्नी पंचायत के वार्ड नंबर-2 में लगातार हो रही भारी वर्षा और गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ की स्थिति से सैकड़ों परिवार प्रभावित होकर दैनिक जरुरतों के लिए जूझ रहे हैं। इसी संकट की घड़ी में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देश पर युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने मानवीय पहल करते हुए बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित की और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने का कार्य किया। कार्यक्रम के दौरान त्यागी स्वयं हर बाढ़ प्रभावित परिवार के बीच पहुंचे और उन्हें राहत सामग्री ससम्मान वितरित की। राहत सामग्री में चुरा, मुरही, चीनी और बिस्कुट शामिल था, जो कि पूर्णियां के लोकप्रिय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए भेजा गया था। सांसद महोदय ने यह सामग्री युवा शक्ति के माध्यम से वितरित करने का निर्देश दिया था ताकि राहत सीधे ज़रूरतमंदों तक पारदर्शिता से पहुंचे। राहत सामग्री वितरण के दौरान नागेंद्र सिंह त्यागी ने बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि हर एक बाढ़ पीड़ित तक ज़रूरी सामग्री समय पर पहुंचे और किसी प्रकार की असुविधा न हो। पप्पू यादव का यह सराहनीय प्रयास है जो मानवता की सेवा के लिए प्रेरणा देता है। युवा शक्ति जनसेवा को अपना धर्म मानती है और हर संकट की घड़ी में आमजन के साथ खड़ी है। इसके साथ हीं त्यागी ने स्थानीय ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने बाढ़ के कारण उत्पन्न होने वाले जलजनित रोगों जैसे डायरिया, त्वचा रोग, मलेरिया इत्यादि से बचाव के उपाय बताए और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी आपदाओं में सबसे अधिक खतरा महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को होता है, इसलिए विशेष सावधानी की आवश्यकता है। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीण जनता ने युवा शक्ति और पप्पू यादव जी के इस प्रयास की सराहना की। स्थानीय निवासी वंदेलाल सिंह, विभिषण सिंह ने भावुक होते हुए कहा जब प्रशासन की ओर से कोई ठोस मदद नहीं मिल पा रही थी तब युवा शक्ति ने हमारे बीच आकर जो मदद दी है वह हमारे लिए संजीवनी समान है। इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि प्राकृतिक आपदाएं जब आती हैं तो सबसे बड़ी ज़रूरत सामूहिक सहयोग और संवेदनशील नेतृत्व की होती है। युवा शक्ति और पप्पू यादव जैसे समाजसेवियों की सक्रियता ने यह प्रमाणित कर दिया कि यदि इच्छाशक्ति हो तो किसी भी संकट का समाधान संभव है। युवा शक्ति आने वाले दिनों में भी अन्य प्रभावित क्षेत्रों में राहत वितरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के कार्यक्रम चलाने की योजना बना रही है। संगठन का उद्देश्य सिर्फ राहत देना नहीं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करना भी है। अंत में नागेंद्र सिंह त्यागी ने सभी समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं से अपील की कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करें और एक स्वस्थ, सशक्त एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर युवा शक्ति के जिला महासचिव अजीत कुमार पप्पू, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र पोद्दार, अरविंद सिंह, विलास वर्मा, वार्ड सदस्य सुनील सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now