नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आदित्याभय के जन्मदिवस पर सामाजिक सौगात – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

आदित्याभय के जन्मदिवस पर सामाजिक सौगात

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जन्मोत्सव : विद्यालय में छात्र-छात्राओं को बांटी गई कॉपी और कलम

केबीआई। खगड़िया

आज के दौर में जब जन्मदिवस को केवल व्यक्तिगत समारोह तक सीमित रखा जाता है, ऐसे में जिला फुटबॉल एसोसिएशन खगड़िया के सम्मानित अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने अपने पुत्र आदित्याभय के जन्मदिन को एक सामाजिक सरोकार से जोड़कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। बुधवार को आयोजित एक सादगीपूर्ण किन्तु अत्यंत भावनात्मक आयोजन में रेलवे प्राथमिक विद्यालय मानसी के छात्र-छात्राओं को कॉपी और कलम वितरित किए गए। यह वितरण न केवल एक उपहार था बल्कि एक संदेश था कि शिक्षा ही असली संपत्ति है और बच्चों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी समाज के हर जागरूक व्यक्ति की है। इस पहल के पीछे एक सरल लेकिन गहन उद्देश्य था कि समाज के उन बच्चों तक बुनियादी शैक्षणिक संसाधन पहुंचाना जो कई बार सुविधाओं की कमी के चलते पीछे रह जाते हैं। कॉपी और कलम जैसे सामान्य प्रतीत होने वाले संसाधन भी जब किसी जरूरतमंद बच्चे के हाथ में पहुंचते हैं तो वह केवल एक वस्तु नहीं, बल्कि भविष्य की नींव बन जाते हैं। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, आंखों में जिज्ञासा और हाथों में नई कॉपी और कलम, इस आयोजन की सफलता की गवाही दे रहे थे। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए “गुड्डू” ने कहा कि हर बच्चा एक भविष्य का दीपक है। यदि हम उनके हाथों में ज्ञान का दीपक देने में थोड़ी भी भूमिका निभा सकें तो उससे बड़ा कोई पुण्य नहीं। मेरा मानना है कि जन्मदिन केवल व्यक्तिगत खुशी का नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का भी अवसर होता है। इसलिए हमने यह तय किया कि आदित्याभय के जन्मदिन पर हम उन बच्चों को कॉपी और कलम दें, जिनके पास शायद यह खरीदने की नियमित सुविधा नहीं होती। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक राकेश रोशन ने कहा कि शिक्षा ही समाज में समानता की नींव रखती है और जब तक हर बच्चा शिक्षित नहीं होगा तब तक समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने गुड्डू को धन्यवाद देते हुए कहा कि कॉपी और कलम भले ही देखने में सामान्य वस्तुएं है लेकिन इनका महत्व हमारे जैसे विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अत्यंत बड़ा होता है। कई बार बच्चों के माता-पिता आर्थिक कठिनाइयों के कारण इन्हें समय पर उपलब्ध नहीं करवा पाते। आज का यह वितरण निश्चित रूप से इन बच्चों के लिए पढ़ाई में सहायता करेगा और उनका मनोबल बढ़ाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व विद्यालय में इस प्रकार की पहल बहुत कम देखने को मिली है और उन्होंने अन्य समाजसेवियों से भी इस तरह के प्रयास करने की अपील की। मौके पर शिक्षक प्रीति कुमारी, मधुलिका, रुद्रनारायण प्रताप ठाकुर, श्रेया तिवारी इत्यादि उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now