नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गंगा का जलस्तर घटने से गांवों में पानी फंसने से स्वास्थ्य संकट गहराया : त्यागी – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

गंगा का जलस्तर घटने से गांवों में पानी फंसने से स्वास्थ्य संकट गहराया : त्यागी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अच्छी पहल : गोगरी प्रखंड के धर्मपुर बन्नी में 200 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित

केबीआई। खगड़िया

जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर बन्नी गांव में गुरुवार को 200 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन और जरूरी राहत सामग्री का वितरण किया गया। यह राहत सामग्री पूर्णियां सांसद पप्पू यादव के सौजन्य से युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी के द्वारा वितरण किया गया। बाढ़ पीड़ित परिवारों को चुरा, मुरही, चीनी, बिस्किट आदि सामग्री वितरित की गई। वितरण में युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। राहत सामग्री वितरण करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि अब गंगा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन धर्मपुर बन्नी सहित कई गांवों में पानी अभी भी फंसा हुआ है। नालियां जाम हैं, रास्ते कीचड़ से भरे हुए हैं और गंदा पानी खुले में जमा है। इससे डायरिया, त्वचा रोग, मच्छरजनित बीमारियों और जलजनित संक्रमण फैलने की गंभीर आशंका बन गई है। जिला प्रशासन कुछ जगह पहल कर कोरम पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ बाढ़ आने तक सक्रिय दिखती है, लेकिन असली संकट तब शुरू होता है जब पानी घटने के बाद गांवों में गंदगी और बीमारियां फैलने लगती हैं। उन्होंने सरकार से मांग किया कि अविलंब मेडिकल टीम और सफाई कर्मी भेजे जाएं। प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को 25,000 रुपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की जाए। गांवों से फंसे हुए पानी की निकासी के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। मेडिकल टीम की तैनाती और फ्री दवा वितरण करने का प्रबंध किया जाए। साफ-सफाई अभियान चलाया जाए और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव हो। त्यागी ने कहा कि ये समय राजनीति का नहीं बल्कि संवेदनशीलता का है। सरकार को ज़मीनी हकीकत समझनी होगी। गांवों में लोग न पीने का पानी पा रहे हैं, न दवा। बच्चों और बुजुर्गों की हालत गंभीर है। इस अवसर पर रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव, युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा, जिला महासचिव अजीत कुमार पप्पू, वंदेलाल सिंह, मनोज झा, मोहन सिंह व अन्य मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now