नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 18 सितंबर को खगड़िया, परबत्ता और बेलदौर में तेजस्वी यादव करेंगे जनता को संबोधित – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

18 सितंबर को खगड़िया, परबत्ता और बेलदौर में तेजस्वी यादव करेंगे जनता को संबोधित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राजनीति : खगड़िया में RJD की अहम बैठक, “बिहार अधिकार यात्रा” की तैयारी तेज

केबीआई। खगड़िया

शहर के जे०एन०के०टी० इंटर विद्यालय के बापू सभागार में रविवार को राजद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने की। इस मौके पर स्थानीय राजद विधायक, जिला कमिटी, प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में 16 सितंबर से शुरू होने वाली “बिहार अधिकार यात्रा” की रणनीति तैयार करना था।

 

खगड़िया में तीन बड़े जनसभाएं

राजद जिलाध्यक्ष ने जानकारी दी कि “बिहार अधिकार यात्रा” 18 सितंबर को खगड़िया ज़िले से गुजरेगी। इस दौरान खगड़िया विधानसभा : जे०एन०के०टी० स्टेडियम मैदान, परबत्ता विधानसभा : भगवान उच्च विद्यालय गोगरी जमालपुर, बेलदौर विधानसभा : हाईस्कूल पिनगरा मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

नेताओं के बयान :::::::

विधायक रामवृक्ष सदा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि गांव-गांव जाकर जनता को यात्रा की जानकारी दें और इसे ऐतिहासिक बनाने में जुटें।

कांग्रेस विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि एनडीए सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है और जनता अब बदलाव के लिए तैयार है।

जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि बिहार को थके हुए मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारियों पर नहीं छोड़ा जा सकता। अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महिलाओं के अपमान ने चरम सीमा छू ली है।

महागठबंधन को लेकर विश्वास

नेताओं ने दावा किया कि तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की सत्रह महीने की सरकार में जो काम किए हैं, उन्हें बिहार की जनता आज भी याद रखती है। यही कारण है कि लोग अब तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुके हैं।

बैठक में बड़ी संख्या में नेता रहे शामिल

बैठक में वरिष्ठ नेता अबू मोहम्मद उर्फ गुदर सेठ, प्रदेश पदाधिकारी, जिला कमिटी, प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now