नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिक्षा क्षेत्र में खगड़िया को मिली बड़ी उपलब्धि – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

शिक्षा क्षेत्र में खगड़िया को मिली बड़ी उपलब्धि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सुविधा : श्यामलाल चंद्र शेखर मेडिकल कॉलेज को मिली 100 सीटों के नामांकन की स्वीकृति, जिले के शिक्षा जगत में खुशी की लहर

केबीआई। खगड़िया
खगड़िया जिले के लिए गौरव का दिन रहा, जब सितंबर माह में श्यामलाल चंद्र शेखर मेडिकल कॉलेज को 100 छात्रों के नामांकन की आधिकारिक स्वीकृति मिली। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कॉलेज के निदेशक डॉ. विवेकानंद एवं उनके भाई इंजीनियर धर्मेंद्र को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। यह उपलब्धि केवल उनके अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम नहीं है, बल्कि खगड़िया के शिक्षा क्षेत्र को भी एक नई पहचान दिलाने वाली महत्वपूर्ण सफलता है। इससे जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवियों का कहना है कि इस मेडिकल कॉलेज के सफल संचालन से न केवल खगड़िया बल्कि पूरे कोसी-सीमांचल क्षेत्र को लाभ मिलेगा। अब यहां के विद्यार्थियों को बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। इस प्रेरणादायक सफलता पर निदेशक डॉ. विवेकानंद और इंजीनियर धर्मेंद्र को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। माना जा रहा है कि इस कॉलेज से निकलने वाले युवा चिकित्सक आने वाले समय में देश की प्रगति में अहम योगदान देंगे और चिकित्सा जगत को नई दिशा प्रदान करेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now