तेजस्वी यादव का खगड़िया में दमदार हमला,”खटारा सरकार की उल्टी गिनती शुरू, जनता को चाहिए ओरिजनल मुख्यमंत्री – डुप्लीकेट नहीं”
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राजनीति : बिहार अधिकार यात्रा पहुंची खगड़िया, सैकड़ों बाइक और चारपहिया वाहनों का काफिला लेकर नेता प्रतिपक्ष का किया गया स्वागत
पॉलिटिकल रिपोर्टर। खगड़िया , 18 सितंबर 2025
बिहार अधिकार यात्रा के तहत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव गुरुवार को खगड़िया बस स्टैंड पहुंचे। सभा स्थल पर छात्रों, युवाओं और महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में सैकड़ों बाइक और चारपहिया वाहनों का काफिला बॉर्डर तक स्वागत में गया। बस स्टैंड पर यात्रा रथ पर मंच से तेजस्वी यादव ने जनता को संबोधित किया। सभा की शुरुआत में तेजस्वी यादव ने राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश सरकार पर करारा हमला करते हुए कहा, यह खटारा सरकार पूरी तरह फेल है, इसका कोई विज़न नहीं। थके हुए मुख्यमंत्री तेजस्वी की नकल कर रहे हैं। जनता को ओरिजनल मुख्यमंत्री चाहिए, डुप्लीकेट नहीं। उन्होंने अपने 17 महीने की सरकार की उपलब्धियां गिनते हुए कहा, महागठबंधन की 17 महीने की सरकार में 5 लाख युवाओं को नौकरी मिली। 3.5 लाख नौकरियां प्रक्रिया में, नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा गया। पेंशन 400 से बढ़ाकर 1500 रुपए किए गए, एक ही दिन में लाखों नियुक्ति पत्र वितरित किए। कुल मिलाकर तेजस्वी यादव का खगड़िया दौरा पूरी तरह राजनीतिक आक्रामकता से भरा रहा, जिसमें उन्होंने नीतीश सरकार को “खटारा”, “चीटमिनिस्टर” और “डुप्लीकेट मुख्यमंत्री” बताते हुए जनता से बदलाव की अपील की। सभा में राज्यसभा सांसद संजय यादव, पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत, शिवचंद्र राम, एमएलसी मो. कारी सोएब, समेत कई राजद नेता मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने की। हजारों की संख्या में पहुंचे छात्रों, युवाओं और महिलाओं ने तेजस्वी के बयानों पर जोरदार तालियों से समर्थन दिया।
✦ “चीटर मीटर और चीटमिनिस्टर” का तंज
तेजस्वी ने कहा-
- “यह स्मार्ट मीटर नहीं, चीटर मीटर है।”
- “मीटर भी चीट और मुख्यमंत्री भी चीटमिनिस्टर हैं।”
- “माई-बहन योजना के नाम पर महिलाओं से छल कर रही है डबल इंजन सरकार।”
✦ गरीबों-अमीरों पर अलग नियम का आरोप
तेजस्वी ने कहा-
- “थाना शराब बिकवा रहा है, गरीब जेल में हैं और अमीर खुलेआम शराब पीते हैं।”
- “गरीब-पिछड़े के लिए कानून अलग, अमीरों के लिए अलग है।”
- “लालू जी के राज में गरीबों को अधिकार मिला, जिसे अब छीन लिया गया।”
✦ युवाओं और माताओं से सीधी अपील
- “अगर नौकरी चाहिए तो एक बार मुझे मुख्यमंत्री बनाइए।”
- “हर डिग्रीधारी को नौकरी मिलेगी।”
- “हम दवाई, सुनवाई और करवाई वाली सरकार बनाएंगे।”
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space



