नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 6 देशी कट्टा के साथ समस्तीपुर का हथियार तस्कर मानसी से गिरफ्तार – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

6 देशी कट्टा के साथ समस्तीपुर का हथियार तस्कर मानसी से गिरफ्तार

Featured Video Play Icon
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कार्रवाई : मानसी पुलिस की बड़ी कामयाबी, समस्तीपुर निवासी आरोपी दबोचा गया

केबीआई। मानसी

जिले में अपराध और हथियार तस्करी पर नकेल कसने के अभियान के तहत मानसी थाना पुलिस ने गुरुवार (01 अक्टूबर 2025) को बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना पर एनएच-31 स्थित मटिहानी ढाला के समीप छापेमारी कर पुलिस ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र भरवारा निवासी रामलखन यादव के पुत्र रामानंद यादव के रूप में हुई है। मानसी थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। छापेमारी दल में एसआई शेषनाथ गिरि, एसआई रौशन कुमार यादव, एएसआई मो. रफीक आलम, एएसआई मुकेश कुमार दास एवं सशस्त्र बल शामिल थे। मामले में पुलिस ने मानसी थाना कांड संख्या 229/25 दर्ज किया है और आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। साथ ही नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचने के लिए पूछताछ की जा रही है।

अभियान लगातार रहेगा जारी

👉 “मानसी थाना क्षेत्र सहित पूरे जिले में हथियार तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।” मुकुल कुमार रंजन, एसडीपीओ खगड़िया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now