नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पहला चरण – 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरा चरण – 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगा मतदान  – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

पहला चरण – 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरा चरण – 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगा मतदान 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : दो चरणों में होगा मतदान, 14 नवंबर को बनेगी नई सरकार

केबीआई। पटना
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने सोमवार की शाम को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इस बार बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को 121 विधानसभा सीटों पर होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को 122 सीटों के लिए कराया जाएगा। दोनों चरणों के मतदान के बाद मतगणना 14 नवंबर को होगी और इसी दिन बिहार की नई सरकार का फैसला जनता के जनादेश से तय होगा। चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं और इस बार का पूरा चुनावी कार्यक्रम करीब 40 दिनों तक चलेगा। आयोग ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में विशेष प्रबंध किए जाएंगे। राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। सत्ताधारी गठबंधन से लेकर विपक्षी दल तक मतदाताओं को लुभाने में जुट गए हैं। अब सभी की नजरें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब बिहार की जनता अपने अगले जनप्रतिनिधियों का चयन करेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now