खगड़िया के चारों विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को होगा मतदान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : चुनावी बिगुल बजा, आदर्श आचार संहिता लागू, एक्शन मोड में आई पुलिस- प्रशासन
केबीआई। खगड़िया
भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की आधिकारिक घोषणा करते हुए बिहार के 243 विधानसभाओं के लिए समय-सारणी जारी कर दी है। खगड़िया जिले की चारों विधानसभा सीटों अलौली, खगड़िया, बेलदौर और परबत्ता पर मतदान 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर (शुक्रवार) को की जाएगी। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता भी जिले में प्रभावी हो गई है।
चुनावी प्रक्रिया की चरणवार समय-सारणी
अधिसूचना जारी होने की तिथि : 10 अक्टूबर 2025
नामांकन की अंतिम तिथि : 17 अक्टूबर 2025
नामांकन की संवीक्षा तिथि : 18 अक्टूबर 2025
नाम वापसी की अंतिम तिथि : 20 अक्टूबर 2025
मतदान की तिथि : 6 नवंबर 2025
मतगणना की तिथि : 14 नवंबर 2025
निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने की अंतिम तिथि : 16 नवंबर 2025
आदर्श आचार संहिता लागू, प्रशासन अलर्ट
निर्वाचन आयोग की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जैसे ही चुनाव कार्यक्रम घोषित हुआ, आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान की दिशा में सुरक्षा और लॉजिस्टिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क मोड में रखा गया है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके।
मतदाताओं और प्रत्याशियों के लिए निर्देश
आयोग ने सभी मतदाताओं, राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों से अपील की है कि वे घोषित समय-सारणी का सख्ती से पालन करें।
प्रत्येक चरण की निगरानी जिला प्रशासन और निर्वाचन प्रेक्षकों द्वारा की जाएगी।
खगड़िया जिले के चारों क्षेत्रों में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों से मतदान कराया जाएगा।
जिले में सियासी हलचल तेज
कार्यक्रम घोषित होते ही जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सभी प्रमुख दलों जदयू, राजद, भाजपा, कांग्रेस, लोजपा के संभावित उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। अब पूरा जिला 6 नवंबर की तारीख को लेकर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


