जनसुराज में बगावत की आहट !
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राजनीति: खगड़िया में मनीष कुमार सिंह खेमा नाराज़, निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी तेज
रौशन कुमार | खगड़िया
खगड़िया की सियासत में जनसुराज समर्थकों के भीतर इस वक्त जबरदस्त उथल-पुथल मची हुई है। पार्टी ने जब से खगड़िया विधानसभा सीट से जयंती पटेल को अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है, तब से खुद को जनसुराज के सिपाही बताने वाले समर्थकों में दरार पड़ गई और संगठन के कार्यकर्ता दो खेमें में बंट गई है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टिकट से वंचित मनीष कुमार सिंह और उनकी पूरी टीम पार्टी के आलाकमान के इस फैसले से नाराज़ और निराश हैं। बताया जा रहा है कि मनीष खेमा लगातार मंथन बैठकों में जुटा है और “अब आगे क्या” की रणनीति पर गंभीर चर्चा चल रही है। इधर जयंती पटेल के समर्थक जश्न में डूबे हैं, वहीं मनीष समर्थक गुट में हलचल बढ़ गई है। सियासी गलियारों में यह चर्चा ज़ोर पकड़ चुकी है कि मनीष कुमार सिंह किसी भी वक्त बागी तेवर अपनाते हुए खगड़िया विधानसभा (निर्वाचन क्षेत्र संख्या 149) से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ, तो यह कदम न सिर्फ जनसुराज के लिए बड़ा झटका साबित होगा बल्कि जनसुराज के लिए खगड़िया की चुनावी तस्वीर पूरी तरह बदल सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मनीष कुमार सिंह का स्थानीय जनाधार और लोकप्रियता कम नहीं है। बगैर मनीष कुमार सिंह के खगड़िया में जनसुराज की राह काफी मुश्किल हो जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


