नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छठ महापर्व की झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

छठ महापर्व की झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

झांकी: प्राथमिक विद्यालय राहुल नगर चातर और नरैना मुसहरी के बच्चों ने पेश की मनमोहक प्रस्तुति

केबीआई। खगड़िया

अलौली प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय राहुल नगर चातर में शनिवार को छठ महापर्व के अवसर पर झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्राथमिक विद्यालय राहुल नगर चातर एवं प्राथमिक विद्यालय नरैना मुसहरी के कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में छठ व्रती के रूप में क्लास 5 की छात्राएं प्रतिभा कुमारी, गुड़िया कुमारी, रिया कुमारी, दीपा कुमारी और काजल कुमारी की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। वहीं विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र पारंपरिक वेशभूषा में अर्घ्य अर्पित करते नजर आए। प्रधानाध्यापक विनीता विन्नी ने छात्रों को छठ महापर्व के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह पर्व त्रेता युग से चला आ रहा है। उन्होंने बताया कि माता सीता ने ऋषि मुद्गल के आदेश पर कार्तिक मास की षष्ठी तिथि को सूर्य उपासना की थी और तभी से बिहार में यह पर्व लोक आस्था का प्रतीक बन गया। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के शिक्षक जवाहर कुमार, अजय कुमार, बेबी कुमारी, सुधा कुमारी, अलका कुमारी, अनुराधा, शिक्षा सेवक रामनाथ सदा एवं बबलू कुमार सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देशी गीतों और पारंपरिक छठ संगीत के बीच हुआ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now