एनडीए प्रधान चुनाव कार्यालय का सांसद राजेश वर्मा ने किया उद्घाटन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिहार विधानसभा चुनाव : खगड़िया सीट पर बड़ी मार्जिन से एनडीए की जीत होगी -सांसद राजेश वर्मा
केबीआई। खगड़िया, 22 अक्टूबर 2025
शहर के गौशाला रोड स्थित सन्हौली सूर्य मंदिर परिसर के पास मंडप विवाह भवन में एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार बबलू कुमार मंडल के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सांसद वर्मा ने कहा कि खगड़िया की जनता विकास और सुशासन चाहती है। एनडीए सरकार ने गांव-गांव सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य की रोशनी पहुंचाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। एनडीए ने बिना भेदभाव के हर वर्ग के लोगों के उत्थान का कार्य किया है। वहीं विपक्ष सिर्फ भ्रम फैलाने और जाति-धर्म की राजनीति में उलझाने का काम कर रहा है, लेकिन जनता अब ठान चुकी है कि खगड़िया में विकास की गाड़ी एनडीए ही चलाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, जदयू कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला, लोजपा (रामविलास) जिला अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह, रालोमो जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, हम सेकुलर जिला अध्यक्ष रामवली राम, पूर्व विधायक चन्द्रमुखी देवी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, जदयू नेता सुशांत यादव, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, सदर विधानसभा प्रभारी मनोरंजन मजुमदार, सुल्तानगंज प्रभारी पंकज कुमार पटेल, बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, सांसद प्रतिनिधि डॉ. पवन जयसवाल, जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य अनुराधा कुमारी कुशवाहा, दीपक सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष शंभू झा, विनय कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, रूस्तम अली, शहाब उद्दीन, प्रभाकर चौधरी मंटून, महासचिव राजीव रंजन,राजनीति प्रसाद सिंह, प्रभात शर्मा, जितेंद्र पटेल, अनुज शर्मा, धीरेंद्र कुमार यादव, छोटू पोद्दार, जदयू नेत्री नीलम वर्मा, सुबोध यादव,वीणा पासवान, पुरूषोत्तम अग्रवाल,भाजपा नेत्री वंदना कुमारी, निर्मला कुमारी,ललित चौधरी, हर्षवर्धन कुशवाहा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, बिक्रम यादव, नन्दू साह, डॉ इन्दूभूषण कुशवाहा,फिरदोस आलम, सांसद निजी सहायक विकास कुमार,अभय पासवान,भाजपा नेता अक्षय सूरी,सरला सिंह,ऋषू चन्द्रवंशी, अमृतांश जयसवाल एवं जयप्रकाश मौर्य सहित बड़ी संख्या में एनडीए घटक दल जदयू, भाजपा, लोजपा (रामविलास), रालोमो व हम सेकुलर के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यालय उद्घाटन के साथ ही एनडीए कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। सभा स्थल “बबलू मंडल जिंदाबाद”, “नीतीश-मोदी जिंदाबाद”सांसद राजेश वर्मा जिन्दाबाद और “खगड़िया बोले – एनडीए दोबारा!” के नारों से गूंज उठा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


