प्रशासन का निर्णय उचित, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा : अमृत राज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आस्था : नगर पंचायत मानसी के सहयोग से एकनियां घाट को बनाया जा रहा है पूजा योग्य स्थल, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर तैयारी तेज
केबीआई। खगड़िया
इस वर्ष मानसी मटिहानी घाट की खराब स्थिति को देखते हुए खगड़िया जिला प्रशासन ने वहां छठ पूजा आयोजन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है, हालांकि चचरी पुल बनाकर रस्ते का विकल्प निकल जा रहा है। फिर भी श्रद्धाओं की जो भीड़ जुटती है उसका यहां पूजा संपन्न होना संभव नहीं हैं। जिससे श्रद्धालुओं में मायूसी देखी जा रही है, लेकिन नगर पंचायत स्तर पर छठव्रतियों की सुविधा को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी गई है। मानसी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 के पार्षद अमृत ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर पंचायत मानसी के सहयोग से एकनियां घाट सहित आसपास के अन्य वैकल्पिक घाटों की सफाई, समतलीकरण और प्रकाश की व्यवस्था लगातार की जा रही है। वार्ड पार्षद ने बताया कि “मटिहानी घाट की स्थिति को देखते हुए प्रशासन का निर्णय उचित है, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नगर पंचायत के सहयोग से हम एकनियां घाट को पूजा योग्य बनाने में पूरी तत्परता से जुटे हैं। श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, रोशनी, पानी और सफाई की पूरी व्यवस्था की जा रही है।” स्थानीय लोगों ने भी वार्ड पार्षद के इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि छठ जैसी लोकआस्था के पर्व में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिलना समाज में सकारात्मक संदेश देता है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


