छठ व्रतियों की सुविधा के लिए पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने संभाली कमान, योगिराज डॉ. रामनाथ अघोरी घाट पर सफाई और व्यवस्था पूरी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आस्था : बलुआही वार्ड नं–30 स्थित अघोरी स्थान घाट पर समतल कराया गया रास्ता, बैरिकेटिंग, लाइटिंग, सहायता शिविर और वस्त्र बदलने की व्यवस्था जारी — श्रद्धालुओं के लिए उजले बालू का भी किया गया प्रबंध
केबीआई। खगड़िया
लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने नगर परिषद क्षेत्र के बलुआही वार्ड नं–30 स्थित योगिराज डॉ. रामनाथ अघोरी स्थान छठ घाट की साफ-सफाई और घाट तक जाने वाले रास्ते को समतल कराने का कार्य शुरू कराया है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त मजदूरों को लगाकर पूरे रास्ते की मरम्मत और समतलीकरण किया जा रहा है ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूर्व पार्षद रणवीर कुमार ने बताया कि इस बार गंडक नदी का जलस्तर देर से बढ़ने के कारण नदी में अभी भी काफी पानी है। फिलहाल अघोरी स्थान घाट पर मात्र पांच सीढ़ियों तक पानी घटा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सीढ़ी के बगल में मिट्टी और बालू के बोरे डालकर अतिरिक्त घाट तैयार कराया गया है। व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए पानी के अंदर बैरिकेटिंग, महिलाओं के लिए वस्त्र बदलने का स्थान, समुचित लाइटिंग, सहायता शिविर और सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था भी की जा रही है। साथ ही जो छठ व्रती दंड देते हैं, उनके लिए रास्ते में उजले बालू का प्रबंध कराया जा रहा है ताकि पूजा के दौरान उन्हें कोई दिक्कत न हो। पूर्व पार्षद ने कहा कि छठ व्रतियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नगर परिषद के सहयोग से हर आवश्यक तैयारी समय रहते पूरी कर ली जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


