नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रशासनिक प्रतिबंध बेअसर! प्रतिबंध के बावजूद मानसी के मटिहानी घाट पर उमड़ेगी आस्था की लहर – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

प्रशासनिक प्रतिबंध बेअसर! प्रतिबंध के बावजूद मानसी के मटिहानी घाट पर उमड़ेगी आस्था की लहर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

छठ पूजा : सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने लगाया रोक, पर प्रतिबंध को अनदेखा कर खुद घाट दुरुस्त करने में जुटे श्रद्धालु

केबीआई। खगड़िया
लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरे जिले में तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बार मानसी के मटिहानी घाट पर प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच टकराव जैसा माहौल बन गया है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से इस घाट को प्रतिबंधित घोषित करते हुए यहां पूजा करने पर रोक लगा दी है और नगर पंचायत के अन्य 6 घाट पर प्रशासनिक तैयारियां को पूरी करने में जुटी है। बावजूद इसके, आस्था की ताकत प्रशासनिक आदेशों पर भारी पड़ती दिख रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो मटिहानी घाट मानसी नगर पंचायत के सबसे पुराने और प्रमुख घाटों में से एक है, जहां हर साल हजारों व्रती सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इस बार भी प्रतिबंध के बावजूद करीब 60 प्रतिशत श्रद्धालु इसी घाट पर पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। एक ओर प्रशासन सुरक्षा का हवाला देकर घाट बंद कर रहा है, तो दूसरी ओर श्रद्धालु श्रद्धा का हवाला देकर उस रोक को तोड़ने को तैयार है। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में प्रशासन जनभावनाओं का सम्मान करते हुए घाट पर सुरक्षा इंतज़ाम करता है या नहीं।

वैकल्पिक व्यवस्था न रहने की बात बताकर लोगों ने जाहिर की नाराज़गी
घाट बना रहे श्रद्धालुओं ने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने घाट को खतरनाक बताते हुए यहां ‘प्रतिबंधित घाट’ का बोर्ड तो लगा दिया, लेकिन श्रद्धालुओं के लिए कोई वैकल्पिक सुरक्षित घाट की व्यवस्था नहीं की गई। इस कारण लोगों में आक्रोश है। श्रद्धालुओं का कहना है कि अगर प्रशासन को घाट असुरक्षित लगा, तो उन्हें कोई अन्य घाट साफ-सुथरा और सुरक्षित कर देना चाहिए था। प्रशासन जहां बता रही है वहां पहले से ही काफी भीड़ है।

नगर पंचायत के 6 घाटों पर चल रही प्रशासनिक तैयारी
मानसी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमर प्रकाश ने बताया कि मटिहानी घाट की स्थिति खराब देखते हुए वहां पूजा अर्चना करने से प्रतिबंध लगा दिया गया और मानसी नगर पंचायत के श्रद्धालुओं के पास छठ पूजा करने के किए अन्य 6 घाट हैं। जहां प्रशानिक तैयारियां चल रही है। इन 6 घाटों में 1. एकनियां, 2. जालिमबाबू टीला पूर्वी भाग, 3. जालिमबाबू टीला पश्चिमी भाग, 4. घरारी, 5. अरैया -1, और 6 अरैया -2 शामिल है। यहां लोग सुरक्षित और आसानी से पूजा संपन्न कर सकते हैं। बावजूद कोई मटिहानी घाट पर पूजा की तैयारी कर रहे हैं और आने जाने व अर्घ्य देने के दौरान किसी प्रकार की घटना होती है तो वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

जलस्तर घटने से रास्ता हुआ साफ, पर सुरक्षा अब भी चिंता
हाल के दिनों में गंगा का जलस्तर कम होने से घाट तक पहुंचना संभव हो गया है। हालांकि जगह-जगह कोच और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है, जिसे स्थानीय लोग मिलकर सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि अगर प्रशासनिक स्तर पर लाइट, गोताखोर, बैरिकेडिंग और सुरक्षा बलों की व्यवस्था करा दी जाती है, तो यहां भी व्रती महिलाओं के लिए पूजा करना आसान हो सकता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now