नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सैदपुर के पूर्व सरपंच सोगारथ यादव को पितृ शोक, गांव में शोक की लहर – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

सैदपुर के पूर्व सरपंच सोगारथ यादव को पितृ शोक, गांव में शोक की लहर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शोक : सरल और मिलनसार स्वभाव के धनी थे स्व घोघल यादव, मानसी गंडक घाट पर गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

केबीआई। मानसी

सैदपुर पंचायत में बुधवार की सुबह शोक की खबर फैल गई, जब गांव के वरिष्ठ समाजसेवी, सत्संग प्रेमी, मठ के महंत एवं सैदपुर ग्राम कचहरी के पूर्व सरपंच सोगारथ यादव के पिता घोघल प्रसाद यादव (75 वर्ष) का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अपने निजी आवास पर बुधवार की सुबह अंतिम सांस ली। घोघल यादव सैदपुर ग्राम कचहरी के पूर्व सरपंच सह वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि सोगारथ यादव के पिता थे। वर्तमान में उनकी पुत्रवधू पिंकी देवी सैदपुर पंचायत की निर्वाचित सरपंच हैं। ग्रामीणों ने बताया कि घोघल यादव अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के कारण लोगों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। वे सत्संग में भी काफी रुचि रखते थे। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। समाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका और पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए उनकी सोच को लोग हमेशा याद रखेंगे। सरपंच सोगारथ यादव ने बताया कि उनके पिता करीब तीन महीने से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। अपने पीछे वे तीन पुत्र — भरत कुमार भारती, सोगारथ यादव और मनोज कुमार यादव उर्फ सुटो — सहित एक बड़ा भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंचने लगे। प्रमुख प्रतिनिधि सुशांत यादव, मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, हरदेव यादव, अनिल यादव, पवन कुमार महंत, बिजली महंत, पश्चिमी ठाठा के सरपंच मनोज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि ओम जी यादव, पूर्व मुखिया रामेश्वर यादव विजय यादव, बलहा सरपंच सुबोध यादव, मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, कीर्तन मंडलियों और सत्संग प्रेमियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। सरपंच सोगारथ यादव ने बताया कि उनके पिता की अंतिम यात्रा गुरुवार को निकाली जाएगी, और उनका अंतिम संस्कार मानसी गंडक घाट पर किया जाएगा। सैदपुर के लोग घोघल यादव को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं, जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा और मानवीय मूल्यों को समर्पित किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now