नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिहार के खगड़िया से जुड़ा दिल्ली ब्लास्ट का धागा? – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

बिहार के खगड़िया से जुड़ा दिल्ली ब्लास्ट का धागा?

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कार्रवाई : खगड़िया के सैदपुर में NIA की तड़के छापेमारी से हड़कंप, दीवार फांदकर घर में घुसी टीम — 5 घंटे चली तलाशी

केबीआई| खगड़िया

दिल्ली में हाल ही में हुए बम धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे देश में हाई-अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने रविवार की अहले सुबह बिहार के खगड़िया जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में छापेमारी की। यह ऑपरेशन दिल्ली ब्लास्ट की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। रविवार की सुबह करीब 3 बजे NIA की एक टीम सैदपुर पहुंची और सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर मोहम्मद हादी के घर को चारों तरफ से घेर लिया। उस समय घर के सभी सदस्य सोए हुए थे और मुख्य द्वार बंद था। ऐसे में सुरक्षा बलों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया, अंदर से द्वार खोला और बाकी अधिकारियों को भीतर बुलाया। टीम ने पहले खुद की पहचान कराते हुए कहा, “हम जांच के लिए आए हैं, पहले देख लीजिए कि हमारे पास कोई आपत्तिजनक सामान न हो।”

5 घंटे तक चली दमदार तलाशी

छापेमारी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच, हर कमरे की बारीकी से पड़ताल, मेटल डिटेक्टर से विस्फोटक खोजने की कोशिश की गई, गली को सुरक्षा बलों ने पूरी तरह सील कर दिया, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। किसी को आने-जाने की इजाज़त नहीं दी गई। करीब 5 घंटे तक दमदार तलाशी चली।

मोबाइल फोन ज़ब्त, जांच के लिए तलब

जांच में एजेंसी ने पोस्टमास्टर के पुत्र का एक मोबाइल फोन जब्त किया है और 1 दिसंबर को पटना में पूछताछ में शामिल होने का शख्त निर्देश दिया है।

दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन की आशंकाएं 

हालांकि NIA ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन जिस गोपनीय तरीके से यह कार्रवाई की गई, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि एजेंसी किसी महत्वपूर्ण सुराग की पड़ताल में जुटी है और कड़ी किसी बड़े नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश है।

स्थानीय पुलिस बोली—आगे की जानकारी एजेंसी ही देगी

मानसी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि NIA ने छापेमारी की है। टीम एक मोबाइल जब्त कर ले गई है, आगे की जानकारी एजेंसी ही साझा कर सकती है।

लॉकडाउन के समय एक पुत्र को यूक्रेन से लाया गया था वापस

बीते वर्ष रूश और यूक्रेन के बीच जब युद्ध छिड़ा था, तब इन्हीं पोस्टमास्टर का एक पुत्र मु. अब्दुल हाशिम (उर्फ रौशन) भी यूक्रेन में फंस गया था। तब भारत सरकार ने उसके पुत्र समेत अन्य भारतीय को वापस लाया था सूत्रों ने बताया कि NIA की टीम पोस्टमास्टर के उस पुत्र को ढूंढ रही है, जो डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है।

पहले भी बिहार में हुई कार्रवाई

इससे पूर्व NIA ने मोतिहारी में भी आर्थिक अपराध को लेकर शिकंजा कसा था। लगातार दो बड़ी छापेमारियों ने बिहार में सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता बढ़ा दी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now