नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शिविर एवं रैली का किया गया आयोजन – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शिविर एवं रैली का किया गया आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर खगड़िया में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

केबीआई। खगड़िया
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खगड़िया द्वारा बुधवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर एवं रैली का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश–सह–अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खगड़िया राजेश कुमार बच्चन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दिव्यांगजन के अधिकारों, नालसा (NALSA) स्कीम तथा विभिन्न सरकारी लाभकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु शिविर एवं रैली दोनों का आयोजन किया गया। शिविर को सफल बनाने के लिए विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता एवं पैनल अधिवक्ताओं की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई

जागरूकता शिविर में उपस्थित लोगों एवं पीएलवी (PLV) को दिव्यांगजन से संबंधित नालसा की दिव्यांगजन सहायता संबंधी स्कीम, बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना, बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना, दिव्यांगजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, रेलवे कंसेशन योजना, NDFDC शिक्षा ऋण योजना, ADIP सहायक उपकरण खरीद एवं फिटिंग योजना, दिव्यांगजन उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना (सम्बल) सहित अन्य आयोजनों के विषय में जानकारी दी गई।

दिव्यांगजनों का सम्मान

कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खगड़िया के सचिव चंदन कुमार ने दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला विधिज्ञ संघ क्रिया के दिव्यांग सदस्य अधिवक्ता अनिल कुमार साहनी, तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवीराजेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now