आजाद क्लब मथुरापुर ने दुधैला को 7-1 से हराया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
स्पोर्ट्स: मंगलवार को नवयुवक क्लब ठाठा और चौथम के बीच होगा मुकाबला 
केबीआई। खगड़िया
जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में रेलवे मैदान मानसी में संचालित जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का दूसरा मैच सोमवार को आजाद क्लब मथुरापुर और दुधैला फुटबॉल टीम परबत्ता के बीच खेला गया। मैच आरंभ होने से पूर्व मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव और डीएफए के कार्यकारिणी सदस्य ललित मिश्रा ने दोनों टीम के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त कर हौसला अफजाई किया। मैच में मुख्य निर्णायक की भूमिका में विनय कुमार, सहायक निर्णायक के रुप राजीव कुमार और शंकर कुमार सिंह और चौथे निर्णायक रौशन गुप्ता उपस्थित थे। वहीं उद्घोषक के रुप में रुपेश रंजन मौजूद थे। मैच आरंभ होने के दस मिनट बाद मथुरापुर की टीम ने एक गोल करने में सफल हुआ। इसके पांच मिनट बाद दुधैला की टीम एक गोल दागकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। फिर मध्यांतर के चंद मिनट पहले मथुरापुर की टीम ने एक गोल कर टीम को बढ़त दिलाया। मध्यांतर के बाद आरंभ हुए खेल में दोनों टीम के खिलाड़ी काफी प्रयास किया। लेकिन मथुरापुर की टीम ने अपने सूझ-बूझ से खेल का प्रदर्शन कर लगातार 5 गोल दागकर टीम को 7 गोल से बढ़त दिलाई। खेल समाप्त होने तक दुधैला की टीम गोल नहीं कर सका। इस मैच में मथुरापुर की टीम ने 7-1 से जीत हासिल किया। आज नवयुवक क्लब ठाठा और चौथम के बीच घमासान मुकाबला खेला जाएगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


