नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्व जिप अध्यक्ष स्व. सुशीला देवी की सातवीं पुण्यतिथि पर उमड़ी श्रद्धा की बयार – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

पूर्व जिप अध्यक्ष स्व. सुशीला देवी की सातवीं पुण्यतिथि पर उमड़ी श्रद्धा की बयार

Oplus_16908288

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

श्रद्धांजलि सभा: वक्ताओं ने कहा—”सुशीला देवी ने सेवा, सौम्यता और समर्पण से समाज में रचा अमिट स्थान”

केबीआई। खगड़िया, 8 दिसंबर 2025

जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत भरत नगर चुकती, एनएच-31 के मां कात्यायनी एचपी पेट्रोल पंप परिसर में सोमवार को पूर्व सांसद श्रद्धेय रामशरण यादव की पुत्रवधू, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री स्वर्गीय सुशीला देवी की सातवीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भावुकता और अनुशीलन के वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्वेता भारती ने की, जबकि संचालन पत्रकार सिकंदर आजाद वक्त ने किया। सर्वप्रथम उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने स्व. सुशीला देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पूरा परिसर उनके प्रति सम्मान और भावपूर्ण स्मृतियों से गूंज उठा। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि दिवंगत सुशीला देवी की कार्यसंस्कृति से आज का जनप्रतिनिधि बहुत कुछ सीख सकता है। उन्होंने कहा कि उनका सौम्य व्यवहार, जनसेवा का जज्बा और कार्य के प्रति निष्ठा उन्हें विशिष्ट बनाती थी। हम उनके पदचिह्नों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रौशनी पहुंचाने का कार्य जारी रखेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने जिप अध्यक्ष के रूप में सुशीला देवी के कार्यकाल की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जिले में कई ऐसे विकास कार्य कराए, जो उनकी दूरदृष्टि और दृढ़ नेतृत्व क्षमता का प्रमाण हैं। जदयू नेता सुशांत यादव ने भावुक होते हुए कहा कि मेरी परम पूजनीय माता जी गरीबों, लाचारों और जरूरतमंदों को अपनी संतान की तरह महत्व देती थीं। उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, समर्पण और समाजसेवा का जीवंत उदाहरण था। उनकी अमर कृतियां आज भी हम सबके लिए मार्गदर्शक हैं।

मां के अधूरे सपनों को पूरा करना, हम सबका है संकल्प”— डॉ. सलील कुमार

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा फिल्म “बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया” के अभिनेता व मां कात्यायनी एचपी पेट्रोल पंप एवं होटल अतिथि देवो भवः के संचालक डॉ. सलील कुमार ने कहा कि मेरी मां स्व. सुशीला देवी संत कबीर के ‘ढाई आखर प्रेम’ की साक्षात प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने कहा कि
“वो हम सब भाई-बहनों के लिए केवल मार्गदर्शक ही नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और परिवार को जोड़ने वाली केंद्रीय धुरी थीं। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प हम सबका है।”

“साधना, संकल्प और विकास का अद्भुत संगम थीं सुशीला देवी” — आचार्य राकेश पासवान शास्त्री

जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने उनके कार्यकाल (2006–2011) को जिले के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि
“शिक्षक नियोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली जैसे मूलभूत क्षेत्रों में सुशीला देवी ने नए कीर्तिमान स्थापित किए। उनकी दूरदृष्टि, आत्मीयता और नैतिक नेतृत्व क्षमता ने उन्हें जनता के बीच आदर्श जनसेविका के रूप में स्थापित किया।”

कई जनप्रतिनिधियों ने की भावपूर्ण स्मृति-चर्चा

कार्यक्रम में पूर्व विधायक छत्रपति यादव, छत्रधारी राम, जदयू प्रदेश सचिव सुमित कुमार सिंह, कांग्रेस नेता कुमार भानु प्रताप (गुड्डू पासवान), अनुराग चंदन, सुरेश यादव, भाजपा जिला मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, भाजपा प्रवक्ता ईं. धर्मेंद्र यादव, सामाजिक कार्यकर्ता प्रफुल्लचंद्र घोष, अरविंद सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, डॉ. इन्दूभूषण कुशवाहा, नंदू साह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यों ने अपने उद्बोधन में सुशीला देवी को कर्मनिष्ठ, सहृदय एवं युगप्रेरक जननेता बताया। सभा के अंतिम चरण में उपस्थित लोगों ने उनकी अमर आत्मा की शांति और उनके आदर्शों के निरंतर मार्गदर्शन की कामना की। नारायणपुर के कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now