बलहा में वार्षिक खेल महोत्सव का धमाकेदार आगाज़
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आयोजन : सदर विधायक बब्लू मंडल ने कबड्डी विजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल देकर बढ़ाया उत्साह
केबीआई। मानसी
मानसी प्रखंड के छोटी बलहा स्थित दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव–2025 का शुभारंभ बुधवार को सदर विधायक बब्लू कुमार मंडल ने टॉस कर किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्होंने कबड्डी प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। कड़ी टक्कर और दमदार प्रदर्शन से बलहा के खिलाड़ियों ने कबड्डी मुकाबले को रोमांचक बना दिया। 5 राउंड के इस प्रतियोगिता में ओरेंज टीम बलहा ने रेड टीम बलहा को 11 अंकों से पराजित किया। कार्यक्रम में स्कूल निदेशक दीपक कुमार, व्यवस्थापक पूर्व सैनिक बंशराज महतो, चंद्रशेखर पासवान, दशरथ यादव, समाजसेवी अरुण कुमार, प्राचार्य सुधीर कुमार और भाजपा नेता राजाराम सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने गुलदस्ता, माला और प्रतीक चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
पूर्व मुखिया मदन मोहन मेहता और मुखिया राजेश भारती ने विधायक का सम्मान करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया।
व्यक्तित्व विकास, स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच के लिए खेल आवश्यक : बब्लू मंडल
मुख्य समारोह में विधायक बब्लू मंडल ने कबड्डी विजेता टीम के साथ-साथ खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। विधायक अपने संबोधन में कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास, स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच के लिए आवश्यक है। विद्यालय परिवार ने अनुकरणीय आयोजन कर मिसाल कायम की है और आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा।
समापन पर व्यक्त की गई कृतज्ञता
कार्यक्रम के अंत में स्कूल निदेशक दीपक कुमार ने विधायक, अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
मौके पर अजीत सरकार, संतोष कुमार, रंजीत कुमार, शिक्षक विधान कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


