खगड़िया में बाल विवाह मुक्त अभियान को नई गति
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आयोजन : DDC ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 100 दिनों तक चलेगा विशेष अभियान
केबीआई। खगड़िया
जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लक्ष्य से संचालित विशेष अभियान के तहत मंगलवार को समाहरणालय परिसर से डीडीसी ने जागरूकता रथ को सुबह 10:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों में बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल अधिकारों, शिक्षा के महत्व और कानूनी प्रावधानों की जानकारी जन–समुदाय तक पहुंचाई जाएगी। जागरूकता रथ जिले के कोने–कोने में भ्रमण कर लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक करेगा। रथ पर प्रदर्शित संदेश और ऑडियो–विज़ुअल माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को बाल विवाह के सामाजिक व कानूनी नुकसान समझाए जाएंगे। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के सभी जिलास्तरीय अधिकारी, DRDA के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
100 दिनों तक चलाया जाएगा अभियान
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी–सह–नोडल पदाधिकारी (ICDS) ने बताया कि यह विशेष रथ अभियान जिले में जन–जागरूकता बढ़ाने में प्रभावी भूमिका निभाएगा और शत-प्रतिशत बाल विवाह रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान 100 दिनों तक चलाया जाएगा। इस दौरान सभी ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे खगड़िया को पूर्णतः बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


