नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 1489 वादों का किया गया निष्पादन – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 1489 वादों का किया गया निष्पादन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राष्ट्रीय लोक अदालत: 4.38 करोड़ रुपए से अधिक का हुआ समझौता, 10 बेंचों के माध्यम से मामलों का किया गया निपटारा

केबीआई। खगड़िया

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को सिविल कोर्ट खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में सभी प्रकार के सुलहनीय वादों का निष्पादन किया गया। खगड़िया सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खगड़िया राजेश कुमार बच्चन, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय शैलेंद्र कुमार-2, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदन कुमार, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद यादव एवं सचिव नागेश्वर प्रसाद गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नोडल पदाधिकारी सह सीनियर डिप्टी कलेक्टर विकास कुमार, डीएसपी मुख्यालय प्रवीण कुमार मिश्रा, सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, अधिवक्तागण तथा न्यायालय के समस्त कर्मी उपस्थित रहे। विभिन्न वादों के निष्पादन हेतु इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 10 बेंचों का गठन किया गया था। लोक अदालत के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गठित पीठों का निरीक्षण किया गया और पक्षकारों से संवाद कर मामलों का त्वरित निष्पादन कराया गया। प्रधान जिला जज ने पीठासीन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लोक अदालत में आए प्रत्येक पक्षकार के वाद का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत सिविल कोर्ट खगड़िया एवं गोगरी में कुल 1489 वादों का निष्पादन किया गया। इस दौरान पक्षकारों के बीच कुल 4 करोड़ 38 लाख 26 हजार 523 रुपए का समझौता हुआ। निष्पादित मामलों में न्यायालय में लंबित 649 वाद, 819 बैंक ऋण वाद तथा बीएसएनएल से संबंधित 21 वाद शामिल हैं। पक्षकारों की सहायता के लिए इस बार भी दो हेल्प डेस्क बनाए गए थे। साथ ही पीएलवी, कोर्ट फ्रेंड्स एवं रेलवे प्रतिनिधि की भी व्यवस्था की गई, जो आम लोगों के लिए काफी उपयोगी और सहायक साबित हुई। अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चंदन कुमार ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, बैंककर्मियों, पीएलवी, अधिवक्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों तथा दूर-दराज से आए पक्षकारों के प्रति आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि आगामी लोक अदालत में इससे भी अधिक मामलों का निष्पादन किया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now