नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मां कात्यायिनी मंदिर बनेगा खगड़िया की वैश्विक पहचान, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

मां कात्यायिनी मंदिर बनेगा खगड़िया की वैश्विक पहचान, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अच्छी पहल : 15 दिसंबर को घमारा घाट के समीप भव्य मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, जनसहयोग से साकार होगी ऐतिहासिक परियोजना

केबीआई। खगड़िया
खगड़िया जिले को पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। मां कात्यायिनी पर्यटन स्थल विकास ट्रस्ट की ओर से घमारा घाट के समीप एक भव्य एवं ऐतिहासिक मां कात्यायिनी मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमि पूजन समारोह 15 दिसंबर, सोमवार को प्रातः 9 बजे धूमधाम से आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के गणमान्य नागरिकों एवं निर्माण कार्य से जुड़े सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस भव्य मंदिर का निर्माण जयपुर और कोलकाता के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट एवं मूर्तिकारों द्वारा कई एकड़ भूमि में किया जाएगा। मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव की अद्भुत प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसमें वे सती महारानी के जलते शरीर को अपने हाथों में लिए हुए होंगे, जबकि मंदिर के ऊपरी भाग में भगवान शिव ध्यानावस्था में विराजमान रहेंगे। यह संरचना श्रद्धा के साथ-साथ स्थापत्य कला का भी अनुपम उदाहरण होगी। मंदिर परिसर को एक समग्र आध्यात्मिक एवं सामाजिक केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। यहां ध्यान केंद्र (मेडिटेशन सेंटर), अनाथालय, गुरुकुल, वृद्धाश्रम, अस्पताल, वन औषधीय संरक्षण केंद्र एवं पर्यावरणीय संरक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही जिले के अन्य संभावित पर्यटन स्थलों को विकसित कर उन्हें आपस में जोड़ते हुए एक पर्यटन सर्किट बनाने की भी महत्वाकांक्षी योजना है। पुराने मंदिर से नए मंदिर को जोड़ने के लिए रोप-वे, ग्लास ब्रिज अथवा लक्ष्मण झूला के निर्माण का भी प्रस्ताव है। दोनों मंदिरों के मध्य से नदी प्रवाहित होती है, जिससे यह परियोजना धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत आकर्षक बनेगी। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि यह महत्वपूर्ण एवं महान कार्य जनसहयोग से किया जाएगा। इस अवसर पर ट्रस्ट से जुड़े सिने स्टार सुनील छैला बिहारी, डॉ. विवेकानंद, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, नागेंद्र सिंह त्यागी, प्रफुल्ल चंद्र घोष, अमरीष कुमार, कृष्णानंद यादव (मुखिया), अभय कुमार गुड्डू, भूमि दाता गेंनधारी यादव, प्रसेनजीत कुमार, अजय प्रभाकर, चंद्रभूषण साह, अवधेश यादव संगम, सौरभ कुमार सहित अन्य ट्रस्टीगण उपस्थित रहेंगे। मां कात्यायिनी मंदिर परियोजना के पूर्ण होने से खगड़िया जिले में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और रोजगार व स्थानीय विकास के नए अवसर सृजित होंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now