कड़ाके की ठंड में SBI संजीवनी निष्ठा बनी संबल, 200 ग्रामीण मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज
Oplus_16908288
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अच्छी पहल : खगड़िया के बख्तियारपुर ठठ्ठा गांव में स्पेशल हेल्थ कैंप, समर्पित मेडिकल टीम ने सर्दी व सामान्य रोगों का किया उपचार
केबीआई। खगड़िया
चिलचिलाती ठंड के बीच ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत देते हुए SBI संजीवनी निष्ठा के तत्वावधान में 28 दिसंबर 2025 को खगड़िया जिले के बख्तियारपुर ठठ्ठा गांव में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद शिविर में करीब 200 मरीजों की जांच कर निःशुल्क इलाज और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, जोड़ों के दर्द सहित सामान्य बीमारियों के साथ-साथ आंखों से संबंधित रोगों का भी इलाज किया गया। ग्रामीणों ने डॉक्टरों की सेवाओं का भरपूर लाभ उठाया।
शिविर में SBI संजीवनी निष्ठा की अनुभवी और समर्पित मेडिकल टीम मौजूद रही। टीम में कोऑर्डिनेटर सावन सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी सिंह राजपूत, डॉ. मोहम्मद अफरोज आलम, फार्मासिस्ट शिवम सिंह, एएनएम नेहा गुप्ता तथा लैब टेक्नीशियन अंकित कुमार शामिल थे, जिन्होंने पूरे दिन मरीजों की सेवा में जुटकर सराहनीय कार्य किया।
ग्रामीणों ने SBI संजीवनी निष्ठा के इस मानवीय प्रयास की जमकर प्रशंसा की। स्थानीय लोगों का कहना था कि भीषण ठंड में गांव तक पहुंचकर गरीब और जरूरतमंद मरीजों का इलाज करना मानवता की सच्ची मिसाल है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


