नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मथुरापुर अग्निपीड़ितों के बीच पहुंची नगर सभापति अर्चना कुमारी, निजी कोष से राहत सामग्री देकर दिया संबल – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

मथुरापुर अग्निपीड़ितों के बीच पहुंची नगर सभापति अर्चना कुमारी, निजी कोष से राहत सामग्री देकर दिया संबल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अग्निकांड : 4 दिन पहले भीषण आग में 5 परिवारों के घर जले, पीड़ितों से मिलकर नगर सभापति ने साझा किया दुख-दर्द, सरकारी सहायता शीघ्र दिलाने का दिया भरोसा

भास्कर न्यूज़। खगड़िया

मथुरापुर में 4 दिन पूर्व हुए भीषण अग्निकांड के बाद अग्निपीड़ित परिवारों की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। इस हादसे में 5 परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे वर्षों की मेहनत की कमाई पल भर में नष्ट हो गई और परिवार बेघर हो गए। इस दर्दनाक घटना के बाद नगर परिषद खगड़िया की नगर सभापति अर्चना कुमारी मथुरापुर पहुंची और अग्निपीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। नगर सभापति ने पीड़ितों के बीच अपने निजी कोष से राहत सामग्री का वितरण किया। राहत सामग्री में दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं, जिससे पीड़ित परिवारों को तात्कालिक राहत मिल सके। नगर सभापति ने प्रत्येक पीड़ित परिवार से अलग-अलग बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस संकट की घड़ी में नगर परिषद और वे स्वयं पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, बिस्तर, नकदी और जरूरी कागजात तक जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हैं और रोजमर्रा की जरूरतों का गंभीर संकट उनके सामने खड़ा हो गया है। इस मौके पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि अग्निकांड जैसी घटनाएं किसी भी परिवार के लिए सबसे बड़ी त्रासदी होती है। पीड़ितों की मदद करना केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवीय कर्तव्य भी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि अग्निपीड़ित परिवारों को शीघ्र सरकारी सहायता, मुआवजा और आवास योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया तेज की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद खगड़िया जरूरतमंदों के साथ हर समय खड़ी रहेगी और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने समाज से अपील की कि आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए लोग आगे आएं। अग्निपीड़ित परिवारों ने नगर सभापति के इस मानवीय कदम के लिए आभार जताया और कहा कि इस कठिन समय में मिला यह सहयोग उनके लिए भावनात्मक और मानसिक संबल बना है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी निजी फंड से दी गई सहायता की सराहना करते हुए इसे संवेदनशील नेतृत्व का उदाहरण बताया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now