नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया सदर प्रखंड में विशेष राजस्व एवं समाधान शिविर का आयोजन, 100 से अधिक आवेदनों पर हुई सुनवाई – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया सदर प्रखंड में विशेष राजस्व एवं समाधान शिविर का आयोजन, 100 से अधिक आवेदनों पर हुई सुनवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अच्छी पहल : डीएम नवीन कुमार ने स्वयं की आमजनों की समस्याओं की सुनवाई, 10 से अधिक मामलों का मौके पर त्वरित समाधान

केबीआई। खगड़िया

खगड़िया डीएम नवीन कुमार के निर्देशानुसार 2 जनवरी 2026 को खगड़िया सदर प्रखंड में विशेष राजस्व एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजनों की राजस्व एवं प्रशासनिक समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था।
शिविर में मौजा-वार शिकायत पंजीकरण काउंटर (Mauja-wise Complaint Registration Counter) की व्यवस्था की गई, जिसके माध्यम से नागरिकों ने अपनी समस्याओं का पंजीकरण कराया। भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, लगान, प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें दर्ज की गईं। इस अवसर पर डीएम स्वयं शिविर में उपस्थित रहे और आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में कुल 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 10 से अधिक आवेदनों का समाधान स्थल पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को समयबद्ध निष्पादन के लिए अग्रसारित किया गया। जिला प्रशासन की यह पहल जनहित में प्रशासन को जनता के और करीब लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे प्रशासन की संवेदनशील और सक्रिय कार्यशैली का उदाहरण बताया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now