नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनता दरबार में 36 शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों का ऑन द स्पॉट किया गया निपटारा – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

जनता दरबार में 36 शिकायतों की सुनवाई, कई मामलों का ऑन द स्पॉट किया गया निपटारा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जनता दरबार : डीएम के निर्देश पर समाहरणालय में लगा जनता दरबार, भूमि विवाद से लेकर स्वास्थ्य तक के मामले आए सामने

केबीआई। खगड़िया
खगड़िया डीएम नवीन कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को समाहरणालय, खगड़िया में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए, जिनकी क्रमवार सुनवाई की गई। जनता दरबार में आम लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखीं।
जनता दरबार में भूमि विवाद, स्वतंत्रता सेनानी से जुड़े मामले, अतिक्रमण, धान अधिप्राप्ति, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। डीएम ने सभी आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामलों का निष्पादन तय समय-सीमा के भीतर और नियमानुसार किया जाए।
जनता दरबार के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now