नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया ने बेगूसराय 1-0 से हराया  – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया ने बेगूसराय 1-0 से हराया 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

स्पोर्ट्स: सुपौल और सहरसा के बीच बुधवार को दोपहर 2 बजे से होगा मुकाबला 

केबीआई। खगड़िया

रेलवे मैदान मानसी में विजय कुमार यादव पूर्व मुखिया मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खगड़िया बनाम बेगूसराय के बीच खेला। मैच आरंभ होने से पूर्व उपस्थित मुख्य अतिथि एवं गणमान्यजनों ने विजय कुमार यादव के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात् खिलाड़ियों और उपस्थित खेलप्रेमियों ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व मुखिया विजय कुमार यादव को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद मंचासीन मुख्य अतिथि युवा शक्ति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, भाजपा नेता ई. धर्मेन्द्र कुमार, पूर्व प्राचार्य डाॅ. उमेश प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया जदयू नेता प्रमोद कुमार सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। मैच में मुख्य निर्णायक के रुप में कैलाश पंडित, सहायक निर्णायक के रुप में सिदेश सिद्धार्थ व मो. आजाद तथा चौथे निर्णायक के रुप में रौशन गुप्ता तैनात थे। वहीं हिरोज क्लब के पूर्व खिलाड़ी रुपेश रंजन उद्घोषक के रुप में उपस्थित रहकर आंखों देखा हाल से दर्शकों को अवगत करा रहे थे। मैच आरंभ होने के बाद दोनों हीं टीम के खिलाड़ी गोल करने के लिए प्रयासरत थे। दोनों हीं टीम के खिलाड़ी काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन मध्यांतर तक दोनों टीम के कोई भी खिलाड़ी गोल करने में सफलता नहीं पाया। मध्यांतर के बाद भी काफी संघर्षपूर्ण मुकाबला जारी रहा। मैच समाप्ति के चंद मिनट पहले खगड़िया के खिलाड़ी ने एक गोल करने में सफलता हासिल किया। एक गोल से खगड़िया की टीम विजयी घोषित हुआ। मैच में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए युवा शक्ति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि जिस प्रकार विजय कुमार यादव जी के पुण्यतिथि पर लगातार अट्ठारह वर्ष से भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर उन्हें याद किया जाता है, यह उनके जीवनकाल में किए गए अच्छे कार्यों को याद दिलाता है। वहीं ई. धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि विजय कुमार यादव हमेशा खेल को आगे बढ़ाने का काम किये थे। वे काफी अच्छे फुटबाॅलर भी रहे। इसके साथ हीं वे समाज में साकारात्मक कार्यों को किया करते थे। इसी का प्रतिफल रहा है उनके पंचायत के लोगों ने उन्हें मुखिया का ताज भी पहनाने का काम किया था। इस अवसर पर हिरोज क्लब के अध्यक्ष निलेश कुमार यादव, युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा, पूर्व प्रमुख उपेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच रामप्रवेश यादव, युवा शक्ति नेता अजीत कुमार पप्पू, नशामुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत, शिवशंकर आर्य, जिला फुटबॉल संघ के शंकर सिंह, संजय पटेल, धर्मेंद्र पोद्दार, नितिन कुमार, पप्पू रजक सहित सैकड़ों खेलप्रेमी उपस्थित थे। आज का मुकाबला सहरसा बनाम सुपौल के बीच खेला जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now