नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरस्वती पूजा में डीजे व अश्लील गानों पर सख्त प्रतिबंध उल्लंघन करने वालों पर होगा एफआईआर : दीपक कुमार – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

सरस्वती पूजा में डीजे व अश्लील गानों पर सख्त प्रतिबंध उल्लंघन करने वालों पर होगा एफआईआर : दीपक कुमार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बैठक : मानसी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, पूजा समिति के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि हुए शामिल

केबीआई। खगड़िया

सरस्वती पूजा 2026 को लेकर मानसी थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने की। बैठक में बीडीओ राजीव कुमार, सीओ आमिर हुसैन, पूजा समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि गृह विभाग, बिहार सरकार के निर्देशों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पूजा पंडालों के लिए प्रशासनिक लाइसेंस अनिवार्य है। बिना लाइसेंस पूजा आयोजन पाए जाने पर आयोजक समिति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। थानाध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि प्रतिमा विसर्जन जुलूस में डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अश्लील, भड़काऊ, धार्मिक उन्माद फैलाने वाले या आपत्तिजनक गाने बजाने पर आयोजक मंडल, पंडाल प्रभारी एवं संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में लाइसेंस निरस्त कर कार्यक्रम तत्काल बंद कराया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि पूजा समिति के सभी सदस्यों का पहचान पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से थाना में जमा करनी होगी। प्रतिमा विसर्जन निर्धारित समय-सीमा के भीतर करना होगा, समय उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई तय है।
थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि बड़े एवं संवेदनशील पंडालों में अग्निशमन यंत्र, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा। किसी भी विवादास्पद, आपत्तिजनक या संवेदनशील स्थल पर प्रतिमा स्थापना की अनुमति नहीं दी जाएगी। भड़काऊ नारे, पोस्टर, बैनर या झंडे पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी की चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने, धार्मिक भावनाएं भड़काने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर साइबर सेल की निगरानी रहेगी। दोषी पाए जाने पर आईटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बैठक में बीडीओ राजीव कुमार ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना है, लेकिन नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के इस दौर में कानून उल्लंघन की घटनाएं तुरंत वायरल होती हैं, इसलिए सभी आयोजकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। सीओ आमिर हुसैन ने कहा कि पूजा पंडालों एवं विसर्जन मार्गों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। भूमि विवाद या आपत्तिजनक स्थानों पर प्रतिमा स्थापना करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखना केवल प्रशासन नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक के अंत में प्रशासन ने स्पष्ट अपील करते हुए कहा कि सरस्वती पूजा शांति, अनुशासन और कानून के दायरे में मनाई जाए। नियमों का पालन करने वालों को पूरा प्रशासनिक सहयोग मिलेगा, जबकि उल्लंघन करने वालों के लिए कानून पूरी सख्ती से लागू होगा।
बैठक में पूर्वी ठाठा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बुलबुल यादव, उपमुखिया पवन पासवान, बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह, अमनी पंचायत के मुखिया विरन सदा, वार्ड संघ के जिला कोषाध्यक्ष गुड्डू साह, नगर पंचायत मानसी के वार्ड पार्षद रंजीत कुमार, अखिलेश राज, अमृत राज, सनमुन कुमार, अवधेश कुमार, अवधेश कुमार, हीरालाल यादव, पश्चिमी ठाठा पंचायत के सरपंच मनोज कुमार, रविश कुमार सहित बड़ी संख्या में पूजा समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now