बसंत पंचमी पर खगड़िया में गूंजे विद्या, कला और संस्कृति के स्वर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरस्वती पूजा : मानस इंटरनेशनल स्कूल खगड़िया में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा

KBI, KHAGARIA
मानस इंटरनेशनल स्कूल परिसर में शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती पूजा बड़े ही श्रद्धा, उमंग और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर बच्चों और शिक्षकों ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की विधिवत आराधना और पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक अमितेश कुमार ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बसंत पंचमी हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है। यह दिन मां सरस्वती की उपासना का विशेष दिन होता है, जो ज्ञान, शिक्षा, कला और संगीत की देवी मानी जाती हैं। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह त्योहार हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों में बसंत पंचमी को ऋषि पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक यह पर्व शिक्षा, विद्या और रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता व समृद्धि का संदेश देता है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और पूरे मानस परिवार ने मिलकर इस पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूरे विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


