नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 25 हजार का इनामी अपराधी रणवीर यादव गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

25 हजार का इनामी अपराधी रणवीर यादव गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता : मानसी थाना पुलिस, DIU खगड़िया और STF पटना की संयुक्त छापेमारी में मिली कामयाबी, कई संगीन मामलों में था वांछित

KBI, KHAGARIA 

जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मानसी थाना पुलिस, DIU टीम खगड़िया एवं STF (SOG-03) पटना की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधी रणवीर यादव पिता नुनुनारायण यादव को गिरफ्तार कर लिया। खगड़िया एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में मानसी थाना कांड संख्या 35/25 सहित कई गंभीर मामलों में वांछित आरोपी रणवीर यादव की तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने के आरोप हैं। उसके खिलाफ मानसी एवं चौथम थाना में दर्जनों मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
छापेमारी दल में मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, DIU टीम खगड़िया एवं STF पटना के अधिकारी व सशस्त्र बल शामिल रहे। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई को जिला पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। मामले में उक्त जानकारी देते हुए खगड़िया एसडीओपी मुकुल रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार रणवीर के विरुद्ध विभिन्न थाना में 34 मामले दर्ज हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now