नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 2 से 13 फरवरी तक खगड़िया में इंटर परीक्षा, 31 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होगी कदाचारमुक्त परीक्षा – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

2 से 13 फरवरी तक खगड़िया में इंटर परीक्षा, 31 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होगी कदाचारमुक्त परीक्षा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बैठक: सीसीटीवी, वीडियोग्राफी, सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पालियों में परीक्षा; समय के बाद प्रवेश नहीं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित
KBI, KHAGARIA,  29 JAN 2026
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के निर्देशानुसार इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा 2026 का आयोजन 02 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक खगड़िया जिले के सभी अनुमोदित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक संचालित होगी।
जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार खगड़िया जिले में परीक्षा के लिए कुल 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए व्यापक प्रशासनिक एवं सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

प्रश्न पत्र निकासी और सुरक्षा पर विशेष निगरानी
प्रश्न पत्रों की निकासी संबंधित बैंक या बज्रगृह से गश्ती दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक की उपस्थिति में निर्धारित समय पर की जाएगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और निर्धारित समय से पहले किसी भी हालत में प्रश्न पत्र नहीं निकाला जाएगा। प्रश्न पत्र खोलते समय स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्राधीक्षक और वरीय शिक्षक की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

सभी केंद्रों पर CCTV निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर कदाचार रोकने के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था रहेगी। केंद्रों के बाहर भी निगरानी संबंधी सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे।

कर्मियों के लिए सख्त निर्देश
परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी केंद्राधीक्षक, वीक्षक और कर्मचारी को परीक्षा के दिन सुबह 7 बजे तक अनिवार्य रूप से केंद्र पर उपस्थित रहना होगा। प्रत्येक 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक तैनात किया जाएगा और हर कमरे में कम से कम दो वीक्षक रहेंगे। बिना पहचान पत्र के ड्यूटी पर पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक और केंद्र परिसर की जांच
प्रत्येक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी दूरी बनाकर बैठेंगे। छात्र और छात्राओं की अलग-अलग बैठक व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा केंद्रों की पूर्व जांच कर आपत्तिजनक सामग्री हटाई जाएगी तथा उपयोग में नहीं आने वाले कमरों को बंद रखा जाएगा।

परीक्षार्थियों के लिए सख्त नियम
परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षार्थियों का प्रवेश अनिवार्य होगा। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। जूता-मोजा, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इरेज़र और व्हाइटनर आदि प्रतिबंधित रहेंगे। प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।

दिव्यांग छात्रों को विशेष सुविधा
दिव्यांग परीक्षार्थियों को आवश्यकता अनुसार श्रुतिलेखक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी तथा उन्हें प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

पहचान सत्यापन की व्यवस्था
प्रवेश पत्र और उपस्थिति पत्रक पर अंकित फोटो के आधार पर परीक्षार्थियों की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। यदि प्रवेश पत्र में कोई त्रुटि होगी तो सत्यापन के बाद परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा।

जिला प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से परीक्षा अवधि में शांति एवं अनुशासन बनाए रखने तथा कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now