नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया में बच्चों की सेहत को लेकर बड़ी पहल – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया में बच्चों की सेहत को लेकर बड़ी पहल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अच्छी पहल : एसबीआई संजीवनी निष्ठा ने R.B.M स्कूल में चलाया विशेष हेल्थ एवं स्वच्छता अवेयरनेस प्रोग्राम

KBI, KHAGARIA

जिले के R.B.M स्कूल में आज एसबीआई संजीवनी निष्ठा के तत्वावधान में एक विशेष स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बीमारियों से बचाव, साफ-सफाई और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को टाइफाइड जैसी बीमारियों से बचाव, सही तरीके से हाथ धोने की विधि और स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के महत्व को सरल और रोचक तरीके से समझाया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि भोजन से पहले हाथ धोना और आसपास स्वच्छता बनाए रखना जैसी छोटी-छोटी आदतें भी बड़ी बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर बच्चों और शिक्षकों का हेल्थ चेकअप भी किया गया, साथ ही ब्लड ग्रुपिंग जांच कराई गई। इससे बच्चों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी मिली। कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह और जिज्ञासा के साथ भाग लिया। बताते चलें कि इस सफल आयोजन में SBI Foundation की टीम का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम कोऑर्डिनेटर सावन सिन्हा, डॉ. अफरोज आलम, फार्मासिस्ट शिवम सिंह, एएनएम नेहा गुप्ता और लैब टेक्नीशियन अंकित कुमार की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के प्राचार्य मृत्युंजय झा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, “इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के भविष्य को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में मील का पत्थर साबित होते हैं। अगर ऐसी पहल नियमित रूप से होती रहे, तो समाज में बीमारियों की रोकथाम संभव है।” यह कार्यक्रम न सिर्फ बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश लेकर आया कि स्वस्थ बचपन ही मजबूत भविष्य की नींव है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now