नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया में बैंक कर्मियों का प्रशिक्षण, आम जनता के लिए नोट-सिक्का विनिमय मेला आयोजित – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया में बैंक कर्मियों का प्रशिक्षण, आम जनता के लिए नोट-सिक्का विनिमय मेला आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जागरूकता : कटे-फटे नोट बदलने और नकली नोट पहचान पर दी गई विशेष जानकारी


KBI, KHAGARIA

खगड़िया जिले में भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्देश पर बैंक कर्मियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बैंक कर्मचारियों को आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत कटे-फटे एवं गंदे नोटों को बदलने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही नोटों की सुरक्षा विशेषताओं और असली-नकली नोटों की पहचान करने के तरीकों पर भी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बैंक शाखाओं में आम जनता को कटे-फटे नोट बदलने की सुविधा आसानी और तेजी से मिल सके, साथ ही नकली नोटों के प्रसार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। वहीं दूसरी ओर, आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, खगड़िया द्वारा एसडीओ कंपाउंड और बेंजामिन चौक के पास नोट एवं सिक्का विनिमय मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में लोगों को गंदे एवं कटे-फटे नोटों और सिक्कों को आसानी से बदलने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। मेले के दौरान लोगों को यह भी बताया गया कि नोट और सिक्कों के विनिमय की सुविधा सभी बैंक शाखाओं में बिना बैंक खाते के भी उपलब्ध है। साथ ही जागरूकता बढ़ाने के लिए नॉलेज कार्ड का भी वितरण किया गया। यह पहल बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने, आम जनता को जागरूक करने और वित्तीय प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now