ईं. निशांत कुमार के जदयू में प्रवेश से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा: अनुराधा कुमारी कुशवाहा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राजनीति : पटना के कर्पूरी सभागार में सदस्यता ग्रहण, खगड़िया के नेताओं ने जताई खुशी; संगठन को मजबूत करने की उम्मीद

बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के जनता दल (यू) में औपचारिक प्रवेश से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जदयू की खगड़िया जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और संगठन को मजबूती मिलेगी। पटना स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में ईं. निशांत कुमार द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि लंबे समय से जदयू कार्यकर्ता युवाओं के बीच लोकप्रिय और ऊर्जावान नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रहे थे। जैसे ही निशांत कुमार ने पार्टी की सदस्यता ली, कार्यकर्ताओं में उत्साह की नई लहर दौड़ गई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और संरक्षण में ईं. निशांत कुमार उनके लगभग दो दशक के शासनकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा जदयू संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने पटना में उनसे मुलाकात कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जदयू से जुड़े कई नेताओं और पदाधिकारियों ने भी ईं. निशांत कुमार के पार्टी में प्रवेश पर खुशी व्यक्त की। राज्य महिला आयोग की सदस्य साधना देवी सदा, जदयू प्रदेश महासचिव सुनील कुमार सिंह, प्रदेश सचिव सुमित कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल तथा प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को लंबे समय से ऐसे नेतृत्व की प्रतीक्षा थी, जो युवाओं की आकांक्षाओं को समझे और संगठन को नई दिशा दे सके। नेताओं ने कहा कि ईं. निशांत कुमार के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं को नया मार्गदर्शन मिलेगा और युवा पीढ़ी बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ेगी। साथ ही वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास और सामाजिक न्याय की नीति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, रामविलास महतो, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शहाब उद्दीन, युवा जदयू जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, जिला महासचिव राजीव रंजन, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मंटून सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी ईं. निशांत कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


