नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खगड़िया में 11 महिलाओं को किया गया सम्मानित – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खगड़िया में 11 महिलाओं को किया गया सम्मानित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अच्छी पहल : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा खेल, शिक्षा, विधि और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिया गया सम्मान

KBI, KHAGARIA 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया द्वारा सम्मान समारोह सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विधिक सेवा सदन, खगड़िया में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया संजय कुमार-2 की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्राधिकरण के सचिव चंदन कुमार ने बताया कि इस अवसर पर खगड़िया जिले में खेल, शिक्षा, विधि, चिकित्सा तथा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 11 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाली महिलाओं में शिप्रा चौहान (विधि), डॉ. शोभा रानी प्रसाद (चिकित्सा), राजो देवी (चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ कार्य), कविता कुमारी (खेल), प्रियंका कुमारी (खेल), चंपा राय (विधि), पूजा कुमारी (विधि), सीमा कुमारी (विधि), खुशबू कुमारी (विधि), शबनम कुमारी (विधि) तथा रंजो देवी शामिल हैं। इन सभी महिलाओं को प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार-2, एडीजे शैलेंद्र कुमार-2, विशेष न्यायाधीश उत्पाद प्रथम पुष्पम कुमार झा तथा विशेष न्यायाधीश उत्पाद द्वितीय प्रभाकर झा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव चंदन कुमार ने सभी सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे भी अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर राज्य और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए हमेशा तत्पर है। कार्यक्रम में मुंसिफ गोगरी सारिक हैदर, न्यायिक मजिस्ट्रेट शशांक कुमार, सौरभ कुमार, सिविल जज संकल्प राज, भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त इंद्रदेव कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव डोम सहित प्राधिकरण के पीएलवी, एलएडीसीएस और अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित महिलाओं में काफी उत्साह और खुशी देखी गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now