नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सीएम नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को ऐतिहासिक बनाने में जुटा एनडीए, 13 मार्च को खगड़िया में होगा भव्य स्वागत – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

सीएम नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को ऐतिहासिक बनाने में जुटा एनडीए, 13 मार्च को खगड़िया में होगा भव्य स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

समृद्धि यात्रा: 328 करोड़ की 301 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, संसारपुर मैदान में मुख्यमंत्री करेंगे जनसभा को संबोधित

KBI, KHAGARIA 

रौशन कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 13 मार्च को प्रस्तावित खगड़िया आगमन और ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर एनडीए घटक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में नगर परिषद क्षेत्र के चन्द्रनगर रांको स्थित अनुराधा कुटीर के जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में एनडीए के जिला अध्यक्षों और प्रमुख पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, लोजपा (रामविलास) जिला अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह तथा रालोमो जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह सहित अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ को खगड़िया में ऐतिहासिक और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने का संकल्प दोहराया। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है और एनडीए के कार्यकर्ता व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगभग 328 करोड़ रुपये की लागत से 301 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद खगड़िया के संसारपुर मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए संसारपुर मैदान और ढ़ाला से नगर सुरक्षा तटबंध बायपास रोड, स्टेशन रोड तथा कचहरी रोड तक पूरे शहर को झंडा-बैनर, पोस्टर और तोरणद्वार से दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। बैठक में जदयू प्रदेश सचिव सुमित सिंह महतों, राजनीतिक सलाहकार नीलम वर्मा, सुबोध यादव, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, भाजपा मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, युवा जदयू जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, मदन मोहन मेहता, महासचिव राजीव रंजन, फिरदोस आलम, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष चन्देश्वरी राम, राजेश सिंह मुखिया, पंकज कुमार गुप्ता, राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा, पार्वती देवी, प्रवीण कुमार, भविष्य सिंह, राम उदय सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, सुनील चौधरी, भाजपा महामंत्री नन्दू साह, अक्षय सूरी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील साह, लोजपा के छोटू पोद्दार, जफर आलम मुन्ना, रालोमो प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, छात्र जिला अध्यक्ष सुगम कुमार और जिला सचिव रितिक रोशन सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को संगठनात्मक तैयारी, जनसमर्थन और भव्य स्वागत के साथ खगड़िया में ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now