नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नर्सिंग, पैरामेडिकल व टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं की उमड़ी भीड़, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभार्थियों ने जताया आभार – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

नर्सिंग, पैरामेडिकल व टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं की उमड़ी भीड़, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभार्थियों ने जताया आभार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एनएच-31 पर छात्रों का उत्साह: परमानंदपुर चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भव्य स्वागत

रौशन कुमार। खगड़िया
जिले के एनएच-31 स्थित परमानंदपुर चौक शुक्रवार को उस समय उत्साह और स्वागत के रंग में सराबोर हो गया, जब श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल नर्सिंग, पैरामेडिकल संस्थान तथा राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भव्य स्वागत किया। छात्रों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में ऐसे छात्र-छात्राएं शामिल थे, जो राज्य सरकार की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभार्थी हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि इस योजना के माध्यम से उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला है, जिससे उनके सपनों को नई उड़ान मिली है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2005 में बिहार में जहां केवल 20 नर्सिंग स्कूल थे, वहीं आज उनकी संख्या बढ़कर करीब 523 नर्सिंग कॉलेजों तक पहुंच चुकी है। यह स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में राज्य की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। साथ ही खगड़िया जिले में सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के छात्रों और आम लोगों को भविष्य में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद जगी है। वक्ताओं ने कहा कि पिछले वर्षों में जिले में तकनीकी शिक्षा, पर्यटन विकास, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। पुल-पुलियों के निर्माण से यातायात व्यवस्था भी काफी सुगम हुई है। वहीं सरकार की विभिन्न योजनाओं से नारी सशक्तिकरण को भी नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री के स्वागत में प्रमुख रूप से डॉ. रीना कुमारी रूबी (प्रबंधक, मेडिकल कॉलेज), डॉ. अमर सत्यम (प्राचार्य, पैरामेडिकल कॉलेज), भारती कुमारी (सचिव, माधुरी सेवा न्यास) और इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार (प्रवक्ता, भाजपा खगड़िया) सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now