नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा गया विस्तृत ज्ञापन – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा गया विस्तृत ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नगर सभापति अर्चना कुमारी ने रखी कई अहम मांगें : ठोस कचरा प्रबंधन, ड्रेनेज सिस्टम, टाउन हॉल और मॉडल घाट निर्माण पर जोर

रौशन कुमार। खगड़िया

नगर परिषद खगड़िया की सभापति अर्चना कुमारी ने शहर के समग्र और योजनाबद्ध विकास को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के अवसर पर दिए गए इस ज्ञापन में नगर परिषद क्षेत्र की बढ़ती आबादी और शहरी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को स्वीकृति देने की मांग की गई है। सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में तेजी से जनसंख्या बढ़ रही है, जिससे बुनियादी सुविधाओं की मांग भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में शहर के संतुलित और दीर्घकालिक विकास के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन आवश्यक हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देने और आवश्यक वित्तीय प्रावधान करने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन सभी जनहितकारी योजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर आवश्यक वित्तीय प्रावधान किया जाए, ताकि खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र का समग्र और योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित किया जा सके। स्थानीय लोगों ने भी नगर सभापति द्वारा उठाई गई इन मांगों का स्वागत करते हुए कहा कि यदि इन योजनाओं को मंजूरी मिलती है तो खगड़िया शहर के विकास में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं प्राप्त होंगी।

▪ ठोस कचरा प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्था की मांग

ज्ञापन में नगर परिषद क्षेत्र में आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से ठोस कचरा प्रबंधन (Solid Waste Management) की व्यवस्था स्थापित करने की मांग की गई है। सभापति ने कहा कि शहर को स्वच्छ और पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित बनाए रखने के लिए आधुनिक कचरा प्रबंधन प्रणाली बेहद जरूरी है। इससे नगर की सफाई व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और प्रभावी हो सकेगी।

▪ जलजमाव से मुक्ति के लिए मजबूत ड्रेनेज सिस्टम जरूरी
नगर क्षेत्र में बरसात के समय कई मोहल्लों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक सुदृढ़ और सुव्यवस्थित ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जल निकासी व्यवस्था बनने से इस समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।

▪ शहर में आधुनिक टाउन हॉल निर्माण की जरूरत
अर्चना कुमारी ने कहा कि खगड़िया शहर में सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक आधुनिक टाउन हॉल का निर्माण भी अत्यंत आवश्यक है। लंबे समय से शहर में एक बड़े और सुविधायुक्त सभागार की आवश्यकता महसूस की जा रही है, जहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सुचारू रूप से किया जा सके।

▪ राजेंद्र सरोवर के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव
ज्ञापन में नगर के प्रमुख जल स्रोत राजेंद्र सरोवर (पोखर) के विकास और सौंदर्यीकरण का भी प्रस्ताव रखा गया है। इसके तहत सरोवर के गहरीकरण, पाथवे निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और बैठने की सुविधा विकसित करने की मांग की गई है। इससे यह स्थल नगरवासियों के लिए एक आकर्षक सार्वजनिक स्थान बन सकेगा।


▪ युवाओं के लिए बड़े खेल मैदान की मांग
नगर सभापति ने अपने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि नगर परिषद क्षेत्र में एक बड़े खेल मैदान का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इससे युवाओं और खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी तथा उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा।

▪ गंडक नदी तट पर मॉडल घाट बनाने का प्रस्ताव
इसके अतिरिक्त नगर परिषद क्षेत्र से सटे गंडक नदी के तट पर एक मॉडल घाट के निर्माण का भी प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने कहा कि सिमरिया घाट की तर्ज पर यदि खगड़िया में आधुनिक घाट का निर्माण कराया जाता है तो यह धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा तथा क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now