नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर को देखने उमड़ी जमालपुर में भीड़ – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर को देखने उमड़ी जमालपुर में भीड़

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हीरो तू मेरा हीरो है के गीत पर की डांस : कल्याण ज्वेलर्स के उद्घाटन में पहुंचीं अभिनेत्री करिश्मा कपूर, झलक पाने को उमड़े फैंस, सुरक्षा में जमालपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दिखी कड़ी चौकसी…

K M RAJ, MUNGER 

राजा हिंदुस्तानी, राजा बाबू, अंदाज अपना-अपना, दिल तो पागल है, शक्ति जैसी सुपरहिट फिल्मों की एक दौर की सफल व मशहूर नायिका रही करिश्मा कपूर ने अपने डांस एवं अभिनय का जलवा जमालपुर में बिखेरा जिसे देखकर युवाओं उनका स्वागत गर्म जोशी के साथ किया। मुंगेर जमालपुर रोड स्थित कल्याण ज्वेलर्स शॉप का उद्घाटन करने के बाद अपने फैंस के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिहार में दूसरी बार आई हूं। अच्छा लगा की छोटे शहरों में भी हमें चाहने वाले पहुंचे हैं। अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपनी एक झलक पाने के लिए बेताब दर्शकों का खूब ख्याल रखा। लोगों का मनोरंजन किया। करिश्मा कपूर के मंच पर पहुंचते ही दर्शकों ने गर्मजोशी के साथ तालियों से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने हीरो तू मेरा हीरो है … गीत प्रस्तुत किया और डांस भी किया। मौके पर उपस्थित लोग झूमने लगे। कुछ देर के लिए पुलिस प्रशासन को मुंगेर जमालपुर मुख्य मार्ग पर आवागमन को रोकना पड़ा। वही अभिनेत्री ने हाथ जोड़कर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। अभिनेत्री अपने संबोधन में कहा कि जमालपुर वासियों से बहुत प्यार मिला।यहां के लोगों ने मेरा दिल जीत लिया। जब भी मौका मिलेगा तो मुंगेर जमालपुर जरूर आऊंगी। कहा कि यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। इधर अभिनेत्री के जमालपुर पहुंचने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे। भीड़ को संभालने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग भी की गयी थी।हालांकि भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now